दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बिम्सटेक शिखर सम्मेलन: निकल गई बांग्लादेश की सारी हेकड़ी, PM मोदी से मिलने के लिए की अपील

उमाकांत त्रिपाठी।India-Bangladesh in BIMSTEC : देश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा और भारत के साथ संबंधों में तनाव के बीच बांग्लादेश ने भारत से संपर्क किया है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश ने अप्रैल के पहले हफ्ते में बैंकॉक में मोहम्मद यूनुस और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक द्विपक्षीय बैठक कराने को लेकर भारत से संपर्क किया है.दरअसल, दोनों देशों के नेता 2 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक में आयोजित 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग ले सकते हैं. इसे देखते हुए बांग्लादेश ने दोनों नेताओं के बीच बैठक आयोजित कराने के लिए संपर्क किया है.

एक निजी चैनल से बात करते हुए बांग्लादेश के अंतरिम सरकार में विदेशी मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहिद हुसैन ने कहा, कि-हमने बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक आयोजित कराने को लेकर भारत के साथ कूटनीतिक संपर्क किया है. वहीं, बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के 28 मार्च को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात होने की संभावना है.

भारतीय विदेश मंत्री के साथ हो चुकी है मोहम्मद तौहिद हुसैन की बैठक
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने फरवरी में बांग्लादेश के विदेशी मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहिद हुसैन ने ओमान में आयोजित इंडियन ओशियन कॉन्फ्रेंस में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक की थी. इस बैठक के बारे में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया था,कि-दोनों देशों के बीच हुई बैठक द्विपक्षीय संबंधों और बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्ट्रल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (बिम्सटेक) के मुद्दे पर केंद्रित थी.एस. जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, कि-बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के विदेशी मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहिद हुसैन से मुलाकात हुई. इस दौरान हमने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा की.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *