दिल्लीदुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

देश में नवरात्रि का जश्न: पीएम मोदी राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं, जानें क्या लिखा.?

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट करके सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दीं। इसे आस्था का पवित्र त्योहार बताया। आस्था, उल्लास का यह पावन पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करें। जय श्री कृष्णा ! इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई दीं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने भी दी बधाई
जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है। इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देश और विदेश में सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति सचिवालय की एक प्रेस के अनुसार, मुर्मू ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर, जो हर्ष और उत्साह से भरा त्योहार है। मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

समाज को सशक्त बनाएं
मुर्मू ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन और शिक्षाएं हमें आत्म-विकास और आत्म-साक्षात्कार की प्रेरणा देती है। भगवान श्री कृष्ण ने मानवता को धर्म के मार्ग पर चलकर परम सत्य की प्राप्ति का ज्ञान दिया। यह पर्व हमें योगेश्वर श्री कृष्ण द्वारा सन्निहित शाश्वत मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर आइए हम सभी श्री कृष्ण की शिक्षाओं का अनुसरण करने और अपने समाज एवं राष्ट्र को सशक्त बनाने का संकल्प लें।

गुजरात में कड़ी हुई सुरक्षा
इस बीच गुजरात के द्वारका में जन्माष्टमी के लिए विशेष सुरक्षा और व्यवस्था की गई है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग श्रद्धालुओं और माताओं के लिए विशेष सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल और बेहतर स्वच्छता के प्रावधान शामिल हैं। महाराष्ट्र सहित पूरे देश में दही हांडी उत्सव और जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही हैं, जहां भव्य दही हांडी कार्यक्रमों में भक्त दही, मक्खन और दूध उत्पादों से भरे मिट्टी के बर्तनों को तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाते हैं, जो भगवान श्री कृष्ण की चंचलता, मक्खन और दही के प्रति उनके प्रेम का प्रतीक है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 789

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *