न्यूज़भारतहेडलाइंस

महाराष्ट्र में विधायक दल की बैठक में बोले डिप्टी सीएम फडणवीस, हमें हार के कारण खोजने होंगे

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से बैठकों का दौरा जारी है. दिल्ली से लेकर लखनऊ तक NDA और INDIA की लगातार मीटिंग हो रही है. आज शाम दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक है. लेकिन इससे पहले कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई जिसमें लोकसभा में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग उठी.

संसद हॉल में राहुल का परिचय करवाना भूले वेणुगोपाल
संसद के केंद्रीय कक्ष में संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस नेता वेणुगोपाल सभी सांसदों का परिचय करवा रहे थे, केरल के सांसदों के परिचय के समय उन्होंने खुद का और सबका परिचय करवाया, लेकिन राहुल गांधी का नाम नहीं लिया. इसके बाद राहुल ने कहा मैं? तब वेणुगोपाल ने उनका भी परिचय करवाया.

यह सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी: बोली- ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि यह सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी. नई सरकार भारत की सर्वोपरि होगी न की एनडीए होगी. टीएमसी संसदीय दल की बैठक में ममता बनर्जी को अध्यक्ष चुना गया है. वहीं, पार्टी पार्टी के नेता और सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को लोकसभा में पार्टी का नेता, डॉ. काकोली घोष दस्तीदार को लोकसभा का उपनेता, कल्याण बनर्जी को मुख्य सचेतक चुना गया है.

एनडीए घटक दलों से संभावित मंत्री
आरएलडी: जयंत चौधरी, एलजेपी (रामविलास) से चिराग पासवान, जेडीएस से कुमार स्वामी, टीडीपी से राम मोहन नायडू, के रविंद्र कुमार, एनसीपी से प्रफुल्ल पटेल, आजसू से चंद्र प्रकाश चौधरी, अपना दल सोनेलाल से अनुप्रिया पटेल, जेडीयू से रामनाथ ठाकुर, दिलावर कामत, ललन सिंह, शिवसेना शिंदे गुट से श्रीकांत शिंदे और प्रताप राव जाधव को मंत्री बनाया जा सकता है.

बीजेपी कोटे से संभावित मंत्री
राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, एस जयशंकर, डॉ महेश शर्मा, एसपी सिंह बघेल, अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल, मनसुख मंडाविया, नित्यानंद राय, अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, राजीव प्रताप रूड़ी, वीडी शर्मा, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेन्द्र कुमार खटीक, फग्गन सिंह कुलस्ते, रामवीर सिंह विधूड़ी-कमलजीत सहरावत, मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत, भूपेन्द्र यादव, डॉ जितेन्द्र सिंह, वैजयंत पांडा, अपराजिता सारंगी, शांतनु ठाकुर, जस्टिस अभिजीत गांगुली, सुरेश गोपी, विप्लव देब, सर्वानंद सोनेवाल, हरदीप पुरी, विजयपाल तोमर, तापिर गांव, संजय बंडी, जी किशन रेड्डी, इटेला राजेंद्र, प्रह्लाद जोशी, शोभा करंदजले, पीसी मोहन, नारायण राणे, श्रीपद नाइक, डॉ भोला सिंह, अनूप बाल्मिकी का नाम शामिल है.

मोदी 3.0 में संभावित मंत्रियों की लिस्ट आई सामने
पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर संभावित मंत्रियों की लिस्ट सामने आई है. इस लिस्ट में कई पुराने मंत्रियों को फिर से मंत्री बनाया जा सकता है. आरएलडी कोटे से जयंत चौधरी, एलजेपी से चिराग पासवान भी मंत्री बन सकते हैं.

महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई
महाराष्ट्र बीजेपी ने विधायक दल की बैठक हुई है. बैठक मे महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बवांकुले और देवेंद्र फडणवीस समेत महाराष्ट्र बीजेपी के विधायक शामिल हुए है. यह बैठक मुंबई के दादर बीजेपी कार्यलय में हुई है. बैठक के बाद बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमें नए सिरे से फिर से तैयारी में लगने की जरूरत है. महाराष्ट्र में अपेक्षित सफलता नहीं मिली, अब इसके कारणों को ढूंढकर उसे दूर करने की जरूरत है.

अब तक हमारे नेताओं को निमंत्रण नहीं आया: रमेश
मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कल के शपथग्रहण समारोह के लिए सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय नेताओं को निमंत्रण गया है. अब तक हमारे नेताओं को निमंत्रण नहीं आया है. जब हमारे INDIA गठबंधन के नेताओं को निमंत्रण आएगा, अगर आएगा तो उस पर हम विचार करेंगे.

सोनिया गांधी को फिर से संसदीय दल का नेता चुना जाएगा
आज लोकसभा में कांग्रेस के नेता का फैसला नहीं घोषित नहीं किया जाएगा. सिर्फ सोनिया गांधी को फिर से संसदीय दल का नेता चुना जाएगा. केवल संसदीय दल की बैठक में राहुल को लेकर मांग होगी.
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि जब भी कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी से कुछ अपेक्षा की है तो उन्होंने पार्टी की ख्वाहिश पूरी की है. आज कांग्रेस पार्टी उनसे गुजारिश करती है कि वो देश की आवाज सदन में उठाएं. वहीं, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सबने यही बोला है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने. यही होना भी चाहिए.

 केसी वेणुगोपाल बोले
कांग्रेस की CWC बैठक के बाद पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी का पुनरुद्धार शुरू हो गया है. यह CWC की भावना है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद लेने का रिक्वेस्ट किया. संसद में राहुल जी इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए सबसे अच्छे व्यक्ति हैं.

 

अखिलेश यादव बोले
नव निर्वाचित सांसदों के साथ बैठक के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सकारात्मक राजनीति का दौर शुरू हो गया है. हम देश में तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरे हैं. INDIA गठबंधन मजबूत करेंगे.

दिल्ली पहुंचीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचीं.

 

 मोहन यादव बोले
दिल्ली: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा है कि कल 9 जून भारत के इतिहास के लिए एक नया दिन होगा जब मनोनीत प्रधानमंत्री मोदी भारत को और आगे ले जाने के लिए तीसरी बार शपथ लेंगे. मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं.

CWC में बोले खरगे
कांग्रेस CWC की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जनता ने बीजेपी की विभाजनकारी रानीति को खारिज किया. राहुल ने संविधान को जन-जन का मुद्दा बनाया. राहुल गांधी न्याय यात्रा के जरिए लोगों से जुड़े. राहुल की यात्रा जहां से गुजरी, वहां सीट बढ़ी. प्रियंका ने अमेठी और रायबरेली में जोरदार प्रचार किया. खरगे ने कहा कि INDIA एकजुट होकर काम करेगा. हम जनमत को विनम्रता से स्वीकार करते हैं.

योगी कैबिनेट की बैठक जारी
लखनऊ में सीएम योगी कैबिनेट की बैठक जारी है. इस बैठक में डिप्टी सीएम वृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य मौजूद नहीं हैं. ये दोनों नेता दिल्ली में हैं. नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के बाद ये दोनों लखनऊ पहुंचेंगे.

CM योगी ने  मंत्रिपरिषद के साथ की बैठक
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ बैठक की अध्यक्षता की.

मोदी से मिलने पहुंचे शाह और जेपी नड्डा

अमित शाह और जेपी नड्डा मोदी से मिलने पीएम आवास पहुंचे हैं. इससे पहले अमित शाह के घर पर बीजेपी नेताओं की बैठक हुई थी. बताया जा रहा है कि इस बैठक में नई सरकार में मंत्रियों के फॉर्मूले पर मंथन हुआ. इसके बाद दोनों नेता पीएम आवास पहुंचे हैं.

 

जीतू पटवारी बोले
कांग्रेस CWC बैठक पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ एक जनादेश मिला है. स्वाभाविक रूप से कांग्रेस की सीट डबल हुई है. नरेंद्र मोदी 400 की बात करते थे और 200 के आसपास उनकी पार्टी सिमट गई. आज कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक है. चुनाव के हार और जीत की समीक्षा होनी चाहिए और जहां से हम जीते हैं उसका प्रोत्साहन भी होना चाहिए.

संजय राउत बोले
शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार जो अपने आपको लोकतंत्र के पुजारी और सेवक मानते थे अब उनके समर्थन से सरकार बनी है तो संविधान, लोकतंत्र और कानून बचाने की जिम्मेदारी इन दोनों की है.

मंत्रिमंडल को लेकर क्या बोले जीतन राम मांझी?
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है कि बैठकों का दौर तो चल ही रहा है. आज सभी नेताओं से मिल रहे हैं. कल भी नड्डा जी से मुलाकात हुई थी. प्रधानमंत्री ने दावा दे दिया है तो अब मंत्रिमंडल को लेकर बात चल रही है. कितने मंत्री शपथ लेंगे, क्या लेंगे यह वो निश्चय करेंगे इसे हमें मतलब नहीं है. जवाहर लाल नेहरू ने भी 3 बार पीएम पद की शपथ ली थी, उसके 62 साल बाद ये प्रक्रिया दोहराई जा रही है.

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली में  हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

समाजवादी पार्टी ने बुलाई सांसदों की बैठक
समाजवादी पार्टी ने आज सभी सांसदों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में सभी 37 सांसद शामिल होंगे. सुबह 10.30 बजे लखनऊ में बैठक होगी. अखिलेश यादव बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

सीएम योगी ने सुबह 11 बजे बुलाई सभी मंत्रियों की बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 11 बजे सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है. लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद सीएम ने यह बड़ी बैठक बुलाई है. जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में यूपी में खराब चुनावी प्रदर्शन को लेकर मंथन किया जाएगा. इसके अलावा यूपी में सरकार के कामकाज को लेकर भी चर्चा होगी.

आज कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से बैठकों का दौरा जारी है. दिल्ली से लेकर लखनऊ तक NDA और INDIA की लगातार मीटिंग हो रही है. आज शाम दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक है. इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष और चेयरपर्सन के चुनाव पर मंथन होगा. इससे पहले दिल्ली के होटल अशोका में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक हुई. इस बैठक में राहुल को विपक्ष का नेता बनाने की मांग उठी.
आज शाम 5.30 बजे कांग्रेस संसदीय दल की बैठक होगी. इस बैठक में राहुल को नेता विपक्ष बनाने की मांग की जाएगी. सोनिया गांधी के सामने ये मांग रखी जाएगी. कांग्रेस की इस बैठक में सभी राज्यों के पीसीसी चीफ बुलाए गए हैं.
आज कांग्रेस संसदीय दल की बैठक, राहुल को नेता विपक्ष बनाने की मांग होगी

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से बैठकों का दौरा जारी है. दिल्ली से लेकर लखनऊ तक NDA और INDIA की लगातार मीटिंग हो रही है. आज शाम दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक है. इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष और चेयरपर्सन के चुनाव पर मंथन होगा. इससे पहले दिल्ली के होटल अशोका में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक हुई. इस बैठक में राहुल को विपक्ष का नेता बनाने की मांग उठी.

 

CM योगी ने  मंत्रिपरिषद के साथ की बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 11 बजे सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है. लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद सीएम ने यह बड़ी बैठक बुलाई है. जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में यूपी में खराब चुनावी प्रदर्शन को लेकर मंथन किया जाएगा. इसके अलावा यूपी में सरकार के कामकाज को लेकर भी चर्चा होगी.

उधर, लखनऊ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई. इस बैठक में यूपी में खराब चुनावी प्रदर्शन को लेकर मंथन किया गया. इसके अलावा यूपी में सरकार के कामकाज को लेकर चर्चा हुई. अखिलेश ने भी अपने सभी नव निर्वाचित सासंदों के साथ बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने कहा कि सकारात्म राजनीति का दौर शुरू हो गया है. मेरी पार्टी देश की तीसरी बड़ी पार्टी बन कर उभरे.

वहीं, कल यानी रविवार को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. कल यानी शुक्रवार को उन्हें एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया था. संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद मोदी राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया. राष्ट्रपति ने मोदी को सरकार बनाने का न्योता दे दिया. रविवार को मोदी सरकार का शपथग्रहण समारोह है. मोदी के साथ-साथ कुछ बाकी सदस्यों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएगी जाएगी. शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम शाम सात बजकर 15 मिनट पर है. मोदी के शपथ ग्रहण में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे. इसको लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गिए हैं. दिल्ली नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *