न्यूज़भारतहेडलाइंस

अपने पीछे इतनी दौलत छोड़ गए पूर्व पीएम, जानें मारुति 800 वाले मनमोहन सिंह की संपत्ति

उमाकांत त्रिपाठी।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं रहे। 26 सितंबर 1932 को जन्मे सिंह ने राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उन्होंने अंतिम सांस ली। ह 92 वर्ष के थे। उन्हें देश में हुए आर्थिक सुधारों का सबसे बड़ा सूत्रधार माना जाता था। साल 1991 में उन्होंने तत्कालीन पीएम पीवी नरसिम्हा राव की अगुवाई वाली सरकार में वित्त मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी।

मनमोहन सिंह की पारी की शुरुआत 1971 में हुई थी
पंजाब यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में मास्टर्स डिग्री और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट हासिल करने वाले सिंह की पारी की शुरुआत 1971 में हुई थी। उन्होंने तब तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी सरकार में विदेश व्यापार मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार का पद संभाला था। इसके एक साल बाद ही उन्हें वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। वह इस पद पर साल 1976 तक रहे।1976 से 1980 के बीच वह RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक समेत कई अहम पदों पर रहे। साल 1982 में उन्हें आरबीआई का गवर्नर नियुक्त किया गया था। वह इस पद पर 1985 तक रहे। साल 1991 में राव सरकार के दौरान उन्हें वित्त मंत्री बनाया गया था। खास बात है कि जब उन्हें वित्त मंत्री के तौर पर चुना गया था, तब वह संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे।

मनमोहन सिंह 5 बार लागातार असम से राज्यसभा सांसद बने
अक्तूबर 1991 में उन्हें पहली बार राज्यसभा सदस्य चुना गया था। इसके बाद वह लगातार 5 बार असम से राज्यसभा सांसद बने।सिंह की राजनीतिक पारी का अंत राज्यसभा सांसद के तौर पर हुआ था। वह 3 अप्रैल को राज्यसभा से रिटायर हुए थे। उनके बाद राजस्थान से कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पहली बार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया था।

जानिए कितनी थी मनमोहन सिंह की संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स में सिंह के राज्यसभा चुनाव के समय दाखिल हलफनामे के हवाले से बताया गया है कि- उनकी कुल संपत्ति 15.77 करोड़ रुपये की थी और दायित्व निल थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास 30 हजार रुपये नकदी और 3.86 लाख रुपये की ज्वेलरी थी। पूर्व पीएम के पास चंडीगढ़ और दिल्ली में अपार्टमेंट्स भी हैं।साल 2012 में सिंह ने अपनी संपत्ति 10.73 करोड़ रुपये बताई थी। तब चंडीगढ़ और दिल्ली के फ्लैट की मिलाकर कीमत 7.27 करोड़ रुपये थी। साथ ही बैंक और निवेश मिलाकर 3.46 करोड़ रुपये थे। खास बात है कि उन्होंने अपनी संपत्तियों में मारुति 800 को भी शामिल किया था, जो उन्होंने साल 1996 में खरीदी थी। तब उनके पास 150.8 ग्राम सोने की ज्वेलरी भी थी।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *