न्यूज़भारतहेडलाइंस

दूसरी बार लोकसभा के स्पीकर चुने गए ओम बिरला, चेयर तक छोड़कर आए मोदी-राहुल, मिलाया एक दूसरे से हाथ!

उमाकांत त्रिपाठी। ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा के स्पीकर चुन लिए गए… एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला को छोड़ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आसंदी तक छोड़ने आए…आपको बता दें कि स्पीकर के चुनाव के लिए विपक्ष ने मतदान की मांग की थी….उनके उम्मीदवार के. सुरेश थेयययय प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने यह मांग खारिज कर दी थी… इसके बाद पीएम मोदी ने बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा था। पीएम ने कहा- ओम बिरला का अनुभव देश के काम आएगा….उधर राहुल गांधी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप विपक्ष की आवाज दबने नहीं देंगे….

राहुल गांधी ने मिलाया पीएम से हाथ
इस दौरान लोकतंत्र की एक खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली… पीएम मोदी और राहुल गांधी आपस में हाथ मिलाया और फिर दोनों ही बिरला के साथ स्पीकर की चेयर तक पहुंचे… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा. इसका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अनुमोदन किया. वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर पद के लिए कोडिकुन्नील सुरेश के नाम का प्रस्ताव रखा और आरएसपी के नेता एनके प्रेमचंद्रन ने इसका अनुमोदन किया, लेकिन के सुरेश चुनाव हार गए.

दूसरी बार अध्यक्ष बने बिरला
भाजपा नेता ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने वाले नेता बलराम जाखड़, जीएम बालयोगी और पीए संगमा की सूची में शामिल हो गए। अगर ओम बिरला अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर लेते हैं तो बलराम जाखड़ के बाद ऐसा करने वाले दूसरे नेता होंगे। दूसरी बार कई नेता लोकसभा अध्यक्ष बनें, लेकिन पूरे 5-5 साल के कार्यकाल पूरे नहीं कर पाए। सिर्फ बलराम जाखड़ ने ही साल 1980 से 1985 और 1985 से 1989 तक अपने दोनों कार्यकाल पूरे किए।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *