क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

गजब बेइज्जती है: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को घर में धोया, पहली बार जीती टेस्ट सीरीज, 6 विकेट से जीता दूसरा मैच

खबर इंडिया की। बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट के इतिहास की पहली बार टेस्ट सीरीज जीत ली है। टीम ने रावलपिंडी में खेले गए दूसरे मैच में पाकिस्तान को मुकाबले के आखिरी दिन मंगलवार को 6 विकेट से हराया। बांग्लादेश के लिए लिट्टन दास ने पहली पारी में शतक लगाया।

बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसी के साथ नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी वाली टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती।

6 विकेट से चटाई धूल
इससे पहले दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट सीरीज खेली गई थी और सभी पाकिस्तान ने जीती थी। दोनों टीमों ने साल 2001 में पहली बार टेस्ट खेला था। पाकिस्तानी टीम सोमवार को दूसरी पारी में 172 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने बांग्लादेश को जीत के लिए 185 रन का टारगेट दिया था। बांग्लादेश ने आज यानी मंगलवार को अपने दूसरी पारी में 42 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और मोमिनुल हक के बीच 57 बॉल पर 119 रन की साझेदारी हुई। टीम के लिए जाकिर हसन 40, शांतो 38, मोमिनुल 34, और शादमान इस्लाम 24 रन बनाए।

लिट्टन दास रहे जीत के हीरो
रविवार को मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश पहली पारी में 262 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने एक समय 26 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां लिट्टन दास और मेहदी हसन ने 165 रन की साझेदारी करके टीम को 190 पार पहुंचाया। लिट्टन ने 138 और मेहदी हसन ने 78 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 6 विकेट लिए। लिट्टन दास ने पहली पारी में 228 बॉल पर 138 रन बनाए। उनके टेस्ट करियर का यह चौथा शतक रहा। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा शतक रहा। वे पाकिस्तानी टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दो शतक लगाने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी हैं।

 

 

Related Posts

1 of 820

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *