क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

पाकिस्तान में इस तरह से तैयार हो रही पिच, देखकर नहीं रुक पाएगी हंसी, पंखे के बाद लगाया अब ये जुगाड़

खबर इंडिया की।मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में जीत के बाद अब पाकिस्तान के हौसले बुलंद है. अब पाकिस्तानी टीम रावलपिंडी में सीरीज जीतने के सपने देख रही है. इसी सपने को हकीकत में बदलने के लिए रावलपिंडी के मैदान पर कुछ ऐसा हो रहा है जिसे देखकर इंग्लैंड के क्रिकेट एक्सपर्ट्स और उसके फैंस का माथा चकरा गया. यहां तक कि पाकिस्तानी फैंस भी ये चीजें देखकर हैरान हैं. दरअसल पाकिस्तान ने रावलपिंडी में पिच तैयार करने के लिए हीटर का इस्तेमाल किया है. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें हीटर के जरिए पिच को सुखाया जा रहा है.

हीटर से तैयार हो रही है पिच
रावलपिंडी में पाकिस्तान के हेड क्यूरेटन ने सूखी पिच बनाने के लिए बड़े-बड़े पंखों के अलावा हीटर का इस्तेमाल भी किया है. रावलपिंडी स्टेडियम की पिच के दोनों तरफ बड़े-बड़े 6 पैटियो हीटर लगे हुए थे जिससे पिच पर जरूरत से ज्यादा गर्माहट दी जा रही थी. इससे पिच की सारी नरमी दूर हो जाएगी और फिर सिर्फ स्पिनर्स को मदद मिलेगी. पैटियो हीटर्स आमतौर पर शादी-पार्टियों में इस्तेमाल किए जाते हैं. लेकिन पाकिस्तान में इसका इस्तेमाल पिच बनाने के लिए हो रहा है.

रावलपिंडी में भी होगा मुल्तान जैसा हाल?
मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को हार मिली थी लेकिन इसके बाद पाकिस्तान ने उसी पिच पर दूसरा टेस्ट मैच खेला और नतीजा इंग्लैंड की टीम हार गई. इस पिच को पाकिस्तान ने पंखों के इस्तेमाल से तैयार किया था और अब रावलपिंडी में पंखों के साथ-साथ हीटर का भी इस्तेमाल हुआ है.

Related Posts

1 of 820

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *