क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

अंग्रेजों ने पाकिस्तान को बुरी तरह धोया: मुल्तान टेस्ट में इंग्लैंड ने उधेड़ी पाक की बख‍िया, टीम के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड

खबर टीम इंडिया की।पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड के ख‍िलाफ मुल्तान टेस्ट में पहली पारी में 500 प्लस से का स्कोर बनाया, इसके बावजूद उसे मैच के पांचवें दिन (11 अक्टूबर) को पारी और 47 रनों से हार मिली. दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम ने अंग्रेज गेंदबाजों के सामने सरेंडर कर दिया. टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी पारी 823/7 पर घोष‍ित की. जो टेस्ट इत‍िहास का चौथा बड़ा एक पारी का स्कोर था. पाकिस्तान ने इस मुकाबले में अपनी पहली पारी में 556 रन बनाए थे.आपकों बता दें कि- पाकिस्तान ने लगातार छठा टेस्ट मैच हारा है. पाकिस्तान टेस्ट इत‍िहास की पहली टीम बन गई, जो 500 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद टेस्ट मैच हार गई हो. पाकिस्तान ने दिसंबर 2023 के बाद से अपने आखिरी छह टेस्ट मैच गंवाए हैं. यह टीम की पिछले ग्यारह टेस्ट मैचों में सातवीं घरेलू हार भी है, शेष चार ड्रॉ रहे हैं. मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में अब्दुल्लाह शफीक (102), कप्तान शान मसूद (151) और सलमान आगा (104 नाबाद) ने शानदार बल्लेबाजी की.

जो रूट ने बनाया दोहरा अर्धशतक
जवाब में इस मैच में इंग्लैंड ने काउंटर अटैक करते हुए पहली पारी में हैरी ब्रूक ने 317 रनों की धमाकेदारी पारी खेली. वहीं जो रूट ने धमाकेदार दोहरा शतक जड़ते हुए 262 रन बनाए. इस तरह इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 823/7 रन पर घोष‍ित की. इसके साथ ही टेस्ट मैच में 800 प्लस स्कोर 3 बार बनाने वाली बनाने वाली इंग्लैंड विश्व क्रिकेट की इकलौती टीम भी बन गई.

इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने मैच के चौथे दिन (10 अक्टूबर) को दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू की तो उनकी टीम ताश के पत्ते की तरह बिखर गई. जब दिन का खेल खत्म हुआ पाकिस्तानी टीम 152/6 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी. इसके बाद मैच के अंत‍िम दिन पाकिस्तान की टीम 220 रनों पर सिमट गई. इस तरह उसे पारी और 47 रनों से हार मिली. दूसरी पारी में पाकिस्तान की ओर से पहली पारी के शतकवीर सलमान आगा (63) थोड़ा बहुत संघर्ष कर सके, उनको आम‍िर जमाल (55) का साथ मिला. पाकिस्तानी पारी 220 पर पांचवें दिन खत्म हुई. अबरार अहमद बल्लेबाजी करने नहीं आ सके. दूसरी पारी में इंग्लैंड की ओर से जैक लीच सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 4 विकेट झटके.

जानिए पाकिस्तान की हाल में टेस्ट सीरीज
इंग्लैंड का पाकिस्तान दौरा (2022/23): इंग्लैंड 3-0 (3)
न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा (2022/23): ड्रॉ 0-0 (2)
पाकिस्तान का श्रीलंका दौरा (2023): पाकिस्तान 2-0 (2)
पाकिस्तान का ऑस्ट्रेल‍िया दौरा (2023/24) ऑस्ट्रेलिया 3-0 (3)
बांग्लादेश का पाकिस्तान दौरा (2024): बांग्लादेश 2-0 (2)

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

एशिया कप से मिलने वाली पूरी फीस इंडियन आर्मी को देंगे सूर्यकुमार यादव, जानिए कितनी है उनकी मैच फीस.?

खबर इंडिया की।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में…

सोनम रघुवंशी ने आशिक के साथ मिलकर क्यों की थी पति की हत्या, महीनों बाद उठ गया राज से पर्दा

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर राजा के बड़े…

1 of 602

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *