न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

फिलिस्तीनी राष्ट्रपति ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, गाजा के लोगों की मदद के लिए लगाई गुहार, जानें क्या लिखा.?

उमाकांत त्रिपाठी। फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने गाजा में युद्ध रोकने के लिए भारत सरकार से समर्थन मांगा है। भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला एम अबू शावेश ने बताया है कि महमूद अब्बास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर गाजा में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर समर्थन मांगा है। शावेश ने नरेंद्र मोदी से इजरायल पर राजनीतिक दबाव बनाने के लिए इजरायली सरकार साथ अपने अच्छे संबंधों का लाभ उठाने का आह्वान किया है ताकि गाजा में मानवीय मदद पहुंच सके।

WION के साथ एक इंटरव्यू में राजदूत शावेश ने कहा कि- भारत हमेशा ही फिलिस्तीन के हितों का समर्थक है। उन्होंने कहा कि गाजा की मौजूदा स्थिति बहुत ही दयनीय है। गाजा में भुखमरी कहर बरपा रही है। इजरायल और अमेरिका ने गाजा में सिर्फ बमबारी नहीं की है बल्कि भुखमरी को युद्ध का हथियार बनाया है। गाजा में खानेपीने की चीजों को पहुंचने से रोककर हालात भयावह बना दिए हैं।

हम भारत की ओर देख रहे हैं
अब्दुल्ला एम अबू शावेश ने कहा, ‘भारत संयुक्त राष्ट्र, मानवाधिकार परिषद और तमाम अंतरराष्ट्रीय, बहुपक्षीय मंचों पर फिलिस्तीन का मजबूत समर्थक रहा है। फिलिस्तीनी जिस दयनीय स्थिति का सामना कर रहे हैं, उसमें वह भारत की ओर देख रहे हैं क्योंकि उसका राजनीतिक प्रभाव बहुत ज्यादा है। हम भारत से गाजा के लिए ज्यादा प्रयास करने की उम्मीद कर रहे हैं।’

शावेस ने आगे कहा,कि-हम उम्मीद करते हैं कि भारत की ओर से इजरायल पर फिलिस्तीनी की राशि ना रोकने के लिए कहेगा। इजरायल तीन महीने से फिलिस्तीनी कर राशि रोके हुए है। हम करीब दो अरब डॉलर की बात कर रहे हैं, जो इजरायली सरकार रोके हुए है। हम चाहतें है कि इसके लिए भारत की ओर से इजरायल से कहा जाए।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *