उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

यूपी में सियासी हलचल तेज: जिस विधायक ने केशव प्रसाद मौर्य को हराया, सीएम योगी ने की उसी से मुलाकात

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश की राजनीति से समय की बड़ी खबर सामने आई है. सिराथू से विधायक और अपना दल (के) की अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. सीएम योगी और पल्लवी पटेल की मुलाकात करीब आधा घंटे तक चली है. विधायक पल्लवी पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात ने यूपी की सियासी हलचल तेज कर दी है, क्योंकि यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब यूपी बीजेपी में तथाकथित अंतरकलह चल रही है.

सीएम योगी से मिली पल्लवी पटेल
कल 24 जुलाई (बुधवार) की शाम पल्लवी पटेल अपने पति के साथ मुख्यमंत्री योगी से मिली थीं. दोनों के बीच करीब 20-25 मिनट की मुलाकात हुई. वैसे तो इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है लेकिन मौजूदा माहौल में इस मुलाकात के मायने ढूंढे जा रहे हैं. पल्लवी पटेल ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 2022 में केशव प्रसाद मौर्य को हराकर जीता था.

पल्लवी पटेल और ओवैसी ने साथ लड़ा था लोकसभा चुनाव
पल्लवी पटेल ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से अपना गठबंधन तोड़ दिया था. उन्होंने सपा मुखिया पर कई आरोप लगाए थे, इस चुनाव में पल्लवी पटेल ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली थी.

संगठन सरकार से बड़ा बोले- केशव प्रसाद मौर्य
वहीं अब यूपी में चल रही सियासी हलचल के बीच पल्लवी पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात ने यूपी सियासी हलचल तेज कर दी है. क्योंकि माना जा रहा है कि यूपी में सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है. हालांकि अभी तक किसी भी तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. केशव प्रसाद मौर्य ने हाल में ही बयान दिया था कि संगठन सरकार से बड़ा होता है और उनके इस बयान से ही यूपी सियासत तेज हुई थी.

 

Related Posts

1 of 887

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *