न्यूज़भारतहेडलाइंस

क्या शराब पीकर फिल्मों की शूटिंग करते हैं मनोज बाजपेयी, खुद बताया सच

 

खबर टीम इंडिया की।मनोज बाजपेयी ने हालिया इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में ऐसी खबरें रही हैं कि वे हर सीन से पहले वोदका का एक शॉट जरूर लेते हैं। उन्हें खुद के बारे में इस अफवाह का पता तब चला, जब वे फिल्म जोरम की शूटिंग कर रहे थे।मनोज का कहना है कि यह बात सरासर झूठ है। सच्चाई यह है कि वे हार्ड ड्रिंक करते ही नहीं हैं।

मनोज बाजपेयी बोले
हाल ही में मनोज बाजपेयी कॉमेडियन भारती सिंह के शो भारती टीवी में देखे गए थे। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि लोगों की यह धारणा है कि वे हर शॉट के पहले वोदका जरूर पीते हैं। उन्होंने कहा- जब मैं जोरम की शूटिंग कर रहा था, तब एक लड़की मेरे पास आई। यह उसकी पहली फिल्म थी। उसने कहा- सर, मुझे आपके साथ काम करने में बहुत मजा आया।

मनोज बाजपेयी बोले
इसके लिए मैंने उस लड़की को शुक्रिया कहा। इसके बाद उसने कहा- सर, आपके बारे में यह बात बहुत मशहूर है कि आप हर टेक के पहले एक शॉट लेते हैं। मैंने कहा- कौन सा शॉट। उसने कहा- लोग कहते हैं कि आप वोदका का शॉट लेते हैं। ये सुन मैं हैरान रह गया। फिर मैंने उससे कहा- मैं हार्ड ड्रिंक करता ही नहीं हूं।फिर उस लड़की ने कहा- आप कुछ घंटों में एक छोटी बोतल से वोदका पीते हैं? ये सुन मनोज को पूरा मामला समझ में आया और उन्होंने कहा- तुम पागल हो। वो होम्योपैथी दवा की बोतल होती है, जिसे मैं समय-समय पर पीता हूं।

मनोज बोले
मनोज ने कहा- लोग सोचते हैं कि मैं वोदका शॉट लेने के बाद सेट पर जाता हूं। लोग मुझे शराबी-कबाबी कहते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि वे होम्योपैथी की दवा लेते हैं, जिस कारण उन्हें समय-समय पर सीधे बोतल से ही दवा लेनी पड़ती है। ये देख लोगों ने उनसे बिना पूछे ही मान लिया कि वे सेट पर वोदका पीते हैं।

बिग बी से जब पहली बार मिले थे मनोज
मनोज ने कुछ समय इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म सत्या की स्क्रीनिंग के बाद अमिताभ बच्चन के साथ उनकी मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के दौरान वे पूरी तरह से नशे में थे।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *