न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

PM के रोड शो में दिखा भावुक नजारा, हाथों में मोदी और उनकी मां का स्कैच लेकर इमोशनल हुआ युवक, प्रधानमंत्री ने रुकवाया काफिला

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं. इसी क्रम में पीएम मोदी का सूरत में एक प्रोग्राम था. प्रधानमंत्री इसमें शामिल होने के लिए ओपन कार से जा रहे थे. तभी एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला. दरअसल, पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए उत्साहित भीड़ रैलिंग के दूसरी ओर खड़ी हुई थी. इसी भीड़ में एक युवा भी खड़ा हुआ था. वह प्रधानमंत्री को देखकर भावुक हो गया.युवक के हाथों में एक खूबसूरत तस्वीर थी, इसमें पीएम मोदी और उनकी मां हीराबेन का स्कैच बना हुआ था. जैसे ही प्रधानमंत्री की गाड़ी वहां से गुजरी तो युवक भावुक हो गया, उसकी आंखों से आंसू बह निकले. ये पूरा दृश्य पीएम मोदी ने देखा तो उन्होंने गाड़ी रुकवा दी.

पीएम मोदी को युवक ने स्कैच भेंट किया
इसके बाद युवक ने पीएम मोदी को स्कैच भेंट किया. प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल इसे स्वीकार किया, बल्कि उस पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया. यह भावुक पल वहां मौजूद लोगों के लिए भी यादगार बन गया. इतना ही नहीं, पीएम मोदी के प्रति इस खास सम्मान और प्यार ने सभी का ध्यान खींचा. वहीं, प्रधानमंत्री ने भी इस शख्स के स्नेह को विनम्रता के साथ स्वीकार किया. सोशल मीडिया पर करीब एक मिनट का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 992

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *