दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया के बेटे की शादी में शामिल हुए PM मोदी, नए जोड़े को दिया आशीर्वाद, कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट देने के लिए मशहूर हैं ढोलकिया

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अक्टूबर को गुजरात में सूरत के हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया के बेटे द्रव्य ढोलकिया के विवाह समारोह में शामिल हुए. सूरत के सबसे अमीर कारोबारी के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पीएम हेलिकॉप्टर से पहुंचे. द्रव्य ढोलकिया और जाह्नवी की शादी गुजरात के दुधाला स्थित हेत नी हवेली में हुई. परिवार द्वारा साझा की गई तस्वीरों में पीएम मोदी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया.

ढोलकिया के बेटे ने रियल एस्टेट कारोबारी भरत चालुदिया की बेटी जाह्नवी से शादी की
ढोलकिया के इकलौते बेटे द्रव्य ने रियल एस्टेट कारोबारी भरत चालुदिया की बेटी जाह्नवी से शादी की है. हरि कृष्णा ग्रुप के फाउंडर और प्रेसिडेंट सावजी ढोलकिया ने बताया कि- उन्होंने दिल्ली में पीएम से मिलकर उन्हें शादी में आने के लिए निमंत्रण दिया था. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में हीरा कारोबारी ने लिखा, कि-आज, जब द्रव्य और जाह्नवी अपने जीवन की नई यात्रा शुरू कर रहे हैं, तो हम खुद को बेहद भाग्यशाली महसूस करते हैं कि खुद पीएम मोदी इस खुशी के क्षण में हमारे साथ मौजूद रहे.

पीएम मोदी से दिल्ली में मिले थे  सावजी ढोलकिया
सावजी ढोलकिया ने आगे कहा,कि- पीएम की उपस्थिति और नवविवाहित जोड़े के लिए उनके आशीर्वाद ने हमारे परिवार को गर्व से भर दिया है. यह एक ऐसा दिन है जिसे हम हमेशा याद रखेंगे. यह उन मूल्यों की याद दिलाता है जिन्हें हम प्यार, एकता और परंपरा के रूप में मानते हैं. सात साल के बाद इंतजार के बाद आज यह शादी संपन्न हो गई. जब मैं दिल्ली में पीएम मोदी से मिला, तो मैंने उन्हें दो अवसरों पर आमंत्रित किया- एक दुधला गांव में भारतमाता सरोवर का उद्घाटन करने के लिए और दूसरा इस शादी के लिए.सावजी ढोलकिया वही हीरा व्यापारी हैं जो अपने कर्मचारियों को दीवाली के अवसर पर लक्जरी कार, घर और फिक्स्ड डिपॉजिट सहित अन्य असाधारण उपहार देने के लिए विश्व विख्यात हैं. उन्होंने 2017 में दिवाली पर अपने कर्मचारियों को 1,200 यूनिट डैटसन कारों का उपहार दिया था. वहीं 2016 में उन्होंने अपने कर्मचारियों को 51 करोड़ रुपये का दिवाली बोनस दिया और उन्हें 400 फ्लैट्स के साथ 1,260 कारें गिफ्ट कीं.’

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *