दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी के ब्राजील दौरे से मजबूत होंगे दोनों देशों के संबंध, FIEO ने जताई ये बड़ी उम्मीद, कहा- खुलेंगे नए रास्ते

उमाकांत त्रिपाठी। भारतीय निर्यातक संगठन FIEO ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्राजील दौरे का वेलकम किया है। FIEO का कहना है कि यह दौरा भारत और ब्राज़ील के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी के एक नए दौर की शुरुआत करेगा।

दोनों देशों के बीच मजबूत होंगे संबंध
FIEO अध्यक्ष एस.सी. रल्हान ने बताया कि अब भारत और ब्राजील मिलकर व्यापार के दायरे को और बड़ा करने पर जोर देंगे. खासतौर पर कृषि और एग्रीटेक, बायोफ्यूल, रिन्यूएबल एनर्जी, ऑयल एंड गैस, आईटी, दवाइयां, स्पेस और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर पर दोनों देशों का फोकस रहेगा.

व्यापार और निवेश पर बढ़ेगा जोर
इस दौरे के दौरान दोनों देशों ने एक मंत्री-स्तरीय प्लेटफॉर्म(Ministerial-Level Mechanism) बनाने का फैसला किया है. यह एक ऐसा सरकारी प्लेटफॉर्म होगा जो भारत-ब्राज़ील के बीच ट्रेड, कॉमर्स और इन्वेस्टमेंट को मॉनिटर करेगा, समस्याओं को हल करेगा और नए इनिशिएटिव्स को तेजी से आगे बढ़ाएगा.

कारोबारियों को मिलेंगे नए मौके
यह नया मैकेनिज्म सिर्फ सरकारी स्तर तक ही सीमित नहीं रहेगा. इससे बिजनेस-टू-बिजनेस कनेक्शन, संस्थागत साझेदारी और ट्रेड पॉलिसी में तालमेल को भी बढ़ावा मिलेगा. FIEO को उम्मीद है कि इससे भारतीय कारोबारियों को ब्राजील में और नए अवसर मिलेंगे.

इंडस्ट्री को होगगा लंबे समय का फायदा
प्रधानमंत्री मोदी के इस ऐतिहासिक दौरे से दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्ते और रणनीतिक भागीदारी नई ऊंचाई पर पहुंच सकती है. FIEO का मानना है कि इससे निर्यातकों, निवेशकों और इंडस्ट्री को लंबी अवधि के लिए फायदा होगा.

Related Posts

1 of 808

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *