न्यूज़भारतहेडलाइंस

महाराष्ट्र के चंद्रपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बोले- कांग्रेस है समस्याओं की जननी

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रैली को संबोधित किया। मंच से उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों का यह दायित्व होता है कि वह जनता की समस्याओं का समाधान करे। लेकिन, कांग्रेस पार्टी खुद ही समस्याओं की जननी है। आप आजादी क बाद से गिनना शुरू कीजिए। देश का विभाजन मजहब के नाम पर किसने कराया। देश के आजाद होते ही कश्मीर में समस्या खड़ी कर दी गई। कश्मीर को किसने मुसीबत में डाला।

नक्सलवाद पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे आसपास ही दुनिया के कई देश आजाद हुए लेकिन वह हमसे आगे बढ़ गए। ज्यादातर समय देश में किसकी सरकार थी। देश दशकों तक आतंकवाद का शिकार रहा। आए दिन कहीं पर भी बम ब्लास्ट हो जाते थे। तुष्टिकरण के लिए आतंकवादियों को संरक्षण कौन देता था। देश में नक्सलवाद जैसी समस्या विकराल हो गई। यह लाल आतंकवाद किसकी देन है।

पीएम ने लगाए ये आरोप
साथियों, आजादी के सात दशक बाद तक राम मंदिर का 500 साल पुराना विवाद बना हुआ था। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर अड़ंगा कौन लगाता था। कोर्ट में किस पार्टी के लोग भगवान के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। कौन सी पार्टी के वकील सुप्रीम कोर्ट में जाकर कहते थे कि राम मंदिर पर फैसला ना सुनाया जाए। किस पार्टी ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन का बहिष्कार किया।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *