न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

वित्त मंत्री का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने विश किया निर्मला सीतारमण को बर्थडे, जानिए क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के रूप में नेताओं ने उनके नेतृत्व और योगदान की प्रशंसा की।

पीएम मोदी ने दिया संदेश
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,कि- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके प्रयास हमारे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

अन्य नेताओं को दी बधाई
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लिखा,कि- वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूँ कि उनका यह वर्ष उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि से भरा रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,कि- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपार ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा,कि- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ। भारत की आर्थिक वृद्धि के प्रति आपका दूरदर्शी नेतृत्व और अथक समर्पण पूरे राष्ट्र को प्रेरित करता है। आपके स्वस्थ, खुशहाल और सफल जीवन की कामना करती हूं।

शैक्षणिक और राजनीतिक सफर
18 अगस्त 1959 को मदुरै, तमिलनाडु में जन्मीं निर्मला सीतारमण ने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। वैश्विक आर्थिक मुद्दों में उनकी गहरी रुचि ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई। 2006 में भाजपा के साथ उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू हुई, और 2014 में मोदी सरकार में पहली बार मंत्रिमंडल में स्थान मिला। 2017 में वे भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनीं।

कॉर्पोरेट से राजनीति तक
राजनीति में प्रवेश से पहले सीतारमण ने कॉर्पोरेट क्षेत्र में सफल पेशेवर के रूप में अपनी छाप छोड़ी। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और अनुभव ने उन्हें वित्त और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में प्रभावी नेतृत्व प्रदान करने में मदद की।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 804

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *