न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

तमिलनाडु को मिली बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने किया पंबन ब्रिज का लोकार्पण, जानें इसकी खासियत

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु में नए पंबन पुल का किया उद्घाटन2.07 किलोमीटर लंबा ये भारत का पहला वर्टिकल रेलवे लिफ्ट ब्रिज है. नया पंबन पुल 100 वर्षों तक 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेन परिचालन के लिए उपयुक्त.
पीएम मोदी ने तमिलनाडु में रामेश्वरम द्वीप को रेलमार्ग से जोड़ने वाले नए पंबन पुल का रविवार को उद्घाटन किया. 2.07 किलोमीटर लंबा ये भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज है. नया पंबन पुल 100 वर्षों तक 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेन परिचालन के लिए उपयुक्त. पीएम मोदी ने 2019 में पंबन ब्रिज का शिलान्यास किया था, और 5 साल में यह समुद्र के ऊपर बनकर तैयार हो गया है.

2.07 किलोमीटर लंबा यह ब्रिज कई मायनों में खास है. इसमें 18.3 मीटर के 99 स्पैन और 72.5 मीटर का एक वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है.यह पुराने ब्रिज से 3 मीटर ऊंचा है, जिससे बड़े जहाज आसानी से गुजर सकेंगे. इसमें एंटी-कोरोजन तकनीक, पॉलीसिलॉक्सेन पेंट, उन्नत स्टेनलेस स्टील और फाइबर रिइंफोर्स्ड प्लास्टिक का उपयोग किया गया है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ रहेगा.

इस ब्रिज के निर्माण ने भारत की डिजाइन और सर्टिफिकेशन में तकनीकी श्रेष्ठता को साबित किया है.नया पंबन पुल 100 वर्षों तक 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेन परिचालन के लिए सुरक्षित है.हालांकि, इस पुल पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से रेलगाड़ियां चलाई जा सकती हैं.शिप के जाने के लिए बीच से खुल जाएगा और सिर्फ 5 मिनट में खोला जा सकेगा. 3 मिनट में बंद किया जा सकता है. 2.07 किलोमीटर लंबा, 72.2 मीटर चौड़ा ब्रिज 5 साल में बनकर हुआ तैयार. निर्माण की लागत 535 करोड़ रुपये है.

पीएम मोदी ने 2019 में किया था शिलान्‍यास
ऐसे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में आमतौर पर दशकों लग जाते हैं, जिससे लागत कई गुना बढ़ जाती है. लेकिन पीएम मोदी का स्पष्ट विजन कि जिन परियोजनाओं का वे शिलान्यास करते हैं, उनका उद्घाटन भी वही करेंगे, ने नौकरशाही और तकनीकी विशेषज्ञों को समय पर काम पूरा करने के लिए प्रेरित किया है.पीएम मोदी ने 2019 में पंबन ब्रिज का शिलान्यास किया था, और 5 साल में यह समुद्र के ऊपर बनकर तैयार हो गया है. अब वे इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं, जिससे पूरे देश में उत्साह है.

देश ने 10 सालों में कई ऊंचाइयां हासिल की: कुमार
रेलवे में सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा कि- पिछले 10 वर्षों में देश ने कई नई ऊंचाइयां हासिल की हैं. भारतीय रेल ने भी इस दौरान नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों ने देश को एक नया विकसित आयाम दिया है. कश्मीर तक सीधी रेल सेवा के लिए चिनाब और अंजी पुलों के निर्माण से देश का गौरव बढ़ा है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 849

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *