दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

दिल्ली को बड़ा तोहफा: विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, 200 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून यानी आज विश्व पर्यावरण दिवस को मौके पर पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम 2025’ अभियान की शुरुआत की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली सरकार की सतत परिवहन पहल के तहत 200 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा,कि- ये दिल्ली के लिए बहुत ही खुशी का कार्यक्रम है कि हमने जो दिल्ली के लिए प्लान किया कि हम सार्वजनिक परिवहन सिस्टम को EV पर लेकर आएंगे। जिसके अंतर्गत हमने पहले 400 बस दिल्ली को समर्पित किए और आज पीएम मोदी के माध्यम से 200 बसें दिल्ली को समर्पित की गई। ये बहुत ही खुशी का अवसर है। ये बसें बहुत ही सुविधाजनक है। इस साल के अंत तक 280 बसे हमें दिल्ली को देनी है और 2027 तक दिल्ली सरकार की सार्वजनिक परिवहन की बसों को EV पर लेकर आएंगे और EV की नई नीति भी लाएंगे।

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा,कि- एक संदेश है और ये संदेश देशवासियों को, देश की सेना को प्रोत्साहित करने वाला है कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक पेड़ लगाया और वह भी सिंदूर का पेड़। इसके जरिए देश और देश के बाहर लोगों को संदेश दिया जा रहा है। पिछले साल प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया था, करीब 140 करोड़ पेड़ लगाए गए थे। आज एक पेड़ मां के नाम 2.O शुरू किया जा रहा है।

कंगना रनौत ने पौधारोपण किया
भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया। भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा,कि- हमें पर्यावरण विरासत में मिला है, लेकिन इसे हमें आगे आने वाली पीढ़ी को वैसे ही सौंपना है। देश-विदेश में बड़े पैमाने पर पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। हम इसमें हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम के माध्यम से लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ा है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। आज हमने संतरे का पेड़ लगाया है।

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

एशिया कप से मिलने वाली पूरी फीस इंडियन आर्मी को देंगे सूर्यकुमार यादव, जानिए कितनी है उनकी मैच फीस.?

खबर इंडिया की।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में…

1 of 606

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *