क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

पूरी तरह से टूट चुका हूं… बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली का पहला बयान, क्या बोले क्रिकेट के दिग्गज.?

खबर इंडिया की।बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई। इससे 11 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 33 लोग घायल हो गए हैं।
इस पर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि- मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। पूरी तरह से टूट गया हूं। उन्होंने हार्टब्रेक का इमोजी भी बनाया।दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कहा कि- जो हुआ वह दुखद है। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि- भगदड़ दिल दहलाने वाली है।युवराज सिंह ने लिखा- जश्न का क्षण, त्रासदी में बदल गया। आरपी सिंह ने भी दुख जताया है।

पढ़िए- RCB का बयान-
हम घटना से दुखी है। फैंस की सुरक्षा हमारे लिए सबसे अहम है। हम मौतों पर शोक व्यक्त करते है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हैं। घटना की जानकारी के बाद हमने तुरंत अपने शेड्यूल में बदलाव किया और प्रशासन के निर्देशों का पालन किया।

तेंदुलकर ने लिखा- जो हुआ वह दुखद है दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लिखा- ‘बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो कुछ हुआ, वह बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं हर पीड़ित परिवार के साथ हैं। सभी के लिए शांति और शक्ति की कामना करता हूं।

इरफान पठान- भगदड़ दिल दहलाने वाली थी भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने लिखा- ‘फैंस क्रिकेट और हमारे जीवन का दिल हैं। आज बेंगलुरु में हुई भगदड़ और मौतें दिल दहला देने वाली है। मेरी संवेदनाएं और संवेदनाएं इस अकल्पनीय त्रासदी से प्रभावित परिवारों के साथ हैं।’

आरपी सिंह ने लिखा- बेंगलुरु की दुर्घटना से दुखी हूं भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ने लिखा- ‘बेंगलुरु दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। मेरी हार्दिक प्रार्थनाएं उन लोगों के लिए हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मजबूत बने रहें।’

युवराज सिंह ने लिखा- जश्न का क्षण, त्रासदी में बदला पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने लिखा- ‘जो जश्न का क्षण था, वह एक अकल्पनीय त्रासदी में बदल गया। बेंगलुरु में हुई घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। परिवारों को शक्ति मिले और दिवंगत आत्माओं को शांति मिले।

विक्ट्री सेरेमनी से पहले हुआ हादसा; 11 मौतें, 33 धायल
RCB के IPL जीतने पर बेंगलुरु में जश्न मनाया जा रहा था। मंगलवार को IPL में अपना पहला टाइटल जीता था। टीम ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया। RCB की टीम जब बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंची, तब वहां हजारों RCB फैंस मौजूद थे। RCB की टीम का विधानसभा में कर्नाटक सरकार ने सम्मान किया।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 810

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *