दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी को मिला मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान, गृहमंत्री अमित शाह ने जताई खुशी, जानें क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी।मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान, ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ से नवाजा। पीएम मोदी को यह सम्मान भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके अमूल्य योगदान के लिए दिया गया। पीएम मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर तमाम नेताओं ने बधाई दी है।

पीएम  के लिए यह 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार उनकी वैश्विक राजनीति में एक और सम्मान है
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,कि-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च पुरस्कार ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई। पीएम मोदी के लिए यह 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार उनकी वैश्विक राजनीति का एक और सम्मान है, जो वसुधैव कुटुम्बकम के प्राचीन मंत्र के साथ अंतरराष्ट्रीय संबंधों को आकार दे रहा है। यह भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए एक हर्ष का क्षण है।

पीएम मोदी इस सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं, और यह 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है, जो उन्हें किसी अन्य देश द्वारा प्रदान किया गया है। इस अवसर पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम ने कहा कि मोदी पांचवे विदेशी नागरिक हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है।

मॉरीशस की मिट्टी में हमारे पूर्वजों का खून और पसीना मिला हुआ है-पीएम
मॉरीशस के पोर्ट लुइस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि- जब मैं मॉरीशस आता हूं, तो ऐसा लगता है कि अपनों के बीच ही तो आया हूं। यहां की हवा में, यहां की मिट्टी में, यहां के पानी में अपनेपन का एहसास होता है। यहां की मिट्टी में हमारे पूर्वजों का खून और पसीना मिला हुआ है। मॉरीशस के लोगों ने, यहां की सरकार ने, मुझे अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का फैसला लिया है। मैं आपके निर्णय को विनम्रता से स्वीकार करता हूं। ये भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक रिश्तों का सम्मान है

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *