न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

सूरत पहुंचे पीएम मोदी, गुजरात में गुजारेंगे दो दिन, नमो हॉस्पिटल का करेंगे उद्घाटन

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पीएम दोपहर 2 बजे सूरत पहुंचे और यहां से केंद्र शासित प्रदेश सिलवासा के लिए रवाना हो गए। वे यहां 450 बिस्तरों वाले नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 650 बिस्तरों की क्षमता वाले दूसरे चरण का शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद सिलवासा में 2587 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

पीएम लिंबायत के नीलगिरी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे
शाम को सूरत में रोड शो और जनसभा पीएम शाम करीब 5 बजे सिलवासा से सूरत पहुंचेंगे। यहां एयरपोर्ट से लिंबायत तक उनका करीब 3 किमी लंबा रोड शो होगा। इस दौरान उनके स्वागत के लिए हर 100 मीटर पर 30 मंच बनाए गए हैं। इसके बाद लिंबायत के नीलगिरी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम सूरत में ही रात्रि विश्राम करेंगे और कल सुबह नवसारी जाएंगे।

इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग शामिल होने वाले हैं
​​​​​​​कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग जुटेंगे सूरत के कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग शामिल होने वाले हैं। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए बसों और वाहनों का इंतजाम किया गया है। दूसरी तरफ सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने अधिसूचना जारी कर 7 मार्च दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम पूरा होने तक शहरी क्षेत्र को ’नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित किया है। इस क्षेत्र में रिमोट-नियंत्रित ड्रोन, क्वाडकॉप्टर, पावर्ड एयरक्रॉफ्ट, हैंग ग्लाइडर, पैरा ग्लाइडर, पैरा मोटर्स, साथ ही गर्म हवा के गुब्बारे और पैरा जंपिंग पर भी बैन रहेगा।

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख लोगों को मुफ्त खाद्यान्न वितरण की शुरुआत करेंगे
पीएम मोदी के अन्य कार्यक्रम सूरत में जनसभा के बाद पीएम खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख लोगों को मुफ्त खाद्यान्न वितरण की शुरुआत करेंगे और व्यक्तिगत रूप से 15 लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्य किट देंगे और उनसे बातचीत करेंगे। साथ ही सरकारी योजनाओं के तहत वृद्ध लाभार्थियों को विशेष किट वितरित करेंगे।

पीएम मोदी नवसारी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे
महिला दिवस पर नवसारी जाएंगे पीएम इन कार्यक्रमों के बाद पीएम सूरत के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम कर अगले दिन 8 मार्च को नवसारी जाएंगे। यहां पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। नवसारी में भी वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Posts

1 of 891

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *