न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

राजगोपालाचारी की जयंती: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, पोस्ट शेयर कर ये लिखा

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वतंत्र सेनानी सी राजगोपालाचारी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और भारत को आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए रामगोपालाचारी को हमेशा याद किया जाएगा। बता दें कि राजगोपालाचारी एक स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ राजनेता, वकील और देश के एकमात्र भारतीय गवर्नर-जनरल भी थे। हालांकि, गवर्नर जनरल का पद आजादी के बाद समाप्त कर दिया गया था।

राजगोपालाचारी को उनकी जयंती पर स्मरण-पीएम मोदी
राजगोपालाचारी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि-सी. राजगोपालाचारी को उनकी जयंती पर स्मरण। उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और भारत को आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए याद किया जाता है। उन्होंने शासन, साहित्य और सामाजिक सशक्तिकरण पर गहरा प्रभाव छोड़ा। उनके सिद्धांत हमें यह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करते हैं कि प्रत्येक भारतीय सम्मान से जीवन जिए।

राजगोपालाचारी ने खुद को असम आंदोलन के लिए किया समर्पित -पीएम
पीएम मोदी ने मंगलवार को स्वाहिद दिवस के मौके पर कहा कि- यह दिन उन लोगों के साहस और बलिदान को याद करने का दिन है जिन्होंने खुद को असम आंदोलन के लिए समर्पित कर दिया। असम आंदोलन राज्य में अवैध अप्रवासियों के निर्वासन क मांग करने वाला एक स्वदेशी आंदोलन था। इस आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए 10 दिसंबर को स्वाहिद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा,कि-स्वाहिद दिवस उन लोगों को याद करने का दिन जिन्होंने खुद को असम आंदोलन के लिए समर्पित कर दिया था

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *