न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी का बड़ा बयान: बोले- लोगों से लूटा धन उन्हें वापस लौटाएंगे: इसके लिए ले रहा हूं कानूनी सलाह

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘वे कानूनी सलाह ले रहे रविवार यानी 6 जून को झारखंड के मंत्री के सचिव के नौकर के घर से मिले 30 करोड़ रुपए का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता है कि ऐसे लोग गांधी परिवार के करीबी क्यों निकलते हैं। इन लोगों ने अपने नौकर के घर को भ्रष्टाचार का गोदाम बना दिया है।’

पीएम मोदी बोले
पीएम ने कहा कि ये पहली बार नहीं है कि किसी विधायक के पास से इतनी बड़ी रकम पकड़ी गई है। इससे पहली भी झारखंड के एक विधायक के घर से इससे भी बड़ी रकम बरामद की गई थी, जिसे गिनते-गिनते मशीनें भी थक गई थीं।
हैं कि लोगों से जो धन भ्रष्टाचार के जरिए लूटा गया है, उसे लोगों को कैसे लौटाया जाएगा।’पीएम ज्यादातर चुनावी रैलियों में करप्शन का जिक्र कर रहे हैं। इससे पहले वे पश्चिम बंगाल, आगरा, मेरठ में भी इसी तरह की बात कह चुके हैं। सोमवार को उन्होंने आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम के वेमागिरी में फिर इसी बात को दोहराया।

पीएम मोदी बोले
2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने कई चुनावी रैलियों में कुछ ऐसा ही कमेंट किया था। उस समय कहा गया था कि जब विदेशों से काला धन वापस आएगा तो हर भारतीय को बैंक खाते में 15 लाख रुपए मिलेंगे।
इसके बाद अमित शाह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मोदी का बयान एक ‘मुहावरा’ था और इसका शाब्दिक अर्थ नहीं लिया जाना चाहिए। कभी ऐसा होता है कि किसी के खाते में 15 लाख रुपए आ जाएं। उन्होंने इसे जुमला बताया था।

ओडिशा में बोले पीएम
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश से पहले ओडिशा के बहरामपुर और नवरंगपुर में रैली की थी। यहां उन्होंने कहा, ‘आप जानते हैं कि भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। इसलिए, यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं पर अमल करेंगे। ये मोदी की गारंटी है।’
उन्होंने कहा, ‘4 जून पर यहां की BJD सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है। आज 6 मई है, 6 जून को BJP के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा। 10 जून को भुवनेश्वर में BJP के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा। मैं आज सबको भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के लिए निमंत्रण देने आया हूं।

5 पॉइंट में PM की स्पीच की अहम बातें…

1. ओडिशा में BJD अस्त है, कांग्रेस पस्त है
मोदी बोले- ओडिशा में BJD अस्त है, कांग्रेस पस्त है और लोग भाजपा पर आश्वस्त हैं। सिर्फ भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर आई है। ओडिशा में करीब 50 साल तक कांग्रेस और करीब 25 साल तक BJD रही, लेकिन क्या हुआ, सबने देखा।

2. अमीर ओडिशा के लोग गरीब बने हुए हैं
प्रधानमंत्री ने कहा- ओडिशा में उपजाऊ भूमि, खनिज संसाधन, समुद्री तट, बरहामपुर जैसा व्यापार केंद्र, संस्कृति, विरासत और न जाने क्या-क्या है। फिर भी, इस ‘अमीर’ ओडिशा के लोग गरीब बने हुए हैं। इस पाप के लिए कौन जिम्मेदार है ? जवाब है कांग्रेस और BJD! BJD के छोटे छोटे नेता भी बड़े बड़े बंगलों के मालिक हो गए हैं।

3. केंद्र की योजनाओं पर राज्य सरकार अपना फोटो लगवाती है
PM बोले- केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के लिए 10 हजार करोड़ रुपए ओडिशा को दिए। वो पैसे यहां की सरकार सही से खर्च ही नहीं कर पाई। मोदी गांव में सड़कें बनाने के लिए पैसा भेजता है, लेकिन यहां गांवों में सड़कों की हालत खराब है। मोदी दिल्ली से मुफ्त चावल के लिए पैसे भेजता है, लेकिन BJD सरकार इस योजना पर भी अपना फोटो चिपका देती है।

4. भाजपा ने ओडिशा की बेटी को देश का सबसे बड़ा पद दिया
प्रधानमंत्री ने कहा- भाजपा ने बहुत गौरव से ओडिशा की मिट्टी में जन्मी, ओडिशा की बेटी को देश का सबसे बड़ा पद दिया है। ये मेरा सौभाग्य है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी मुझे लगातार ओडिशा के विकास के लिए बहुत बारीक-बारीक चीजें बताती हैं।

5. ओडिशा में उड़िया संस्कृति को समझने वाला CM चाहिए
मोदी बोले- ओडिशा में उड़िया संस्कृति को समझने वाला, जीने वाला, गर्व करने वाला और उड़िया संस्कृति के लिए समर्पित भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा, तो आपकी समस्याओं का तेजी से समाधान होगा। इसलिए, भाजपा के मुख्यमंत्री, भाजपा की सरकार का शपथ समारोह होना चाहिए और आपको उसमें आना चाहिए।

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में मोदी के भाषण की 4 बातें

आंध्र प्रदेश में NDA की सरकार बनने वाली है। दिल्ली में भी NDA का परचम लहराएगा। डबल इंजन की सरकार विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।
ये पहला चुनाव है, जो विकसित आंध्र प्रदेश, विकसित भारत के विश्वास पर लड़ा जा रहा है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत चांद के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना है। ये गौरव हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा कर रहा है। आंध्र प्रदेश से बड़ी संख्या में प्रवासी देश के बाहर रहते हैं। अब वहां के लोगों की भी पहचान सम्मान से भरी हुई हो रही है।

केंद्र की NDA सरकार युवाओं के लिए काम कर रही है। आंध्र प्रदेश में IIITDM, IIT तिरुपति जैसे संस्थान बन गए हैं। विशाखापट्टनम में IIM की स्थापना हुई है। अगर केंद्र सरकार, आंध्र प्रदेश में इतना काम कर सकती है तो वाईएसआर कांग्रेस पार्टी क्यों नहीं कर सकती। भाजपा का मंत्र है- डेवलपमेंट, डेवलपमेंट, डेवलपमेंट। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का मंत्र है- करप्शन, करप्शन, करप्शन।

कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और माफिया राज के लिए जानी जाती हैं। कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में है। यहां टैंकर और भूमाफिया सरकार चला रहे हैं। आंध्र प्रदेश में भी रेत माफिया और शराब माफिया सत्ता में हैं। अगर आंध्र प्रदेश को इस लूट से मुक्त कराना है तो NDA की सरकार चुनिए।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *