न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

ये जनसभा टीएमसी की नींद उड़ा देगी… पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी में की जनसभा, ममता पर बरसे

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पश्चिम बंगाल दौरे का आज दूसरा दिन रहा। वे सिलीगुड़ी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दार्जिलिंग की सभी 5 और जलपाईगुड़ी जिले की सभी 7 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद बंगाल से टीएमसी का जाना तय है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके रोड शो में लोगों ने जो समर्थन और प्यार दिखाया, उसे वे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी की यह जनसभा टीएमसी की नींद उड़ाने वाली है।

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने काम नहीं किया, बल्कि केवल काले कारनामे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नॉर्थ बंगाल की संरचना को जानबूझकर पीछे रखा गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि अब बंगाल की जनता टीएमसी सरकार से पाई-पाई का हिसाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और इसके संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 4 मई के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने आगे कहा कि- टीएमसी के लोगों को पिछले 15 साल का पल-पल का हिसाब देना पड़ेगा। हर फैसले और हर खर्च का जवाब देना होगा।

रैली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने बंगाली भाषा में संदेश लिखा। उन्होंने बताया कि यह वीडियो रैली शुरू होने से पहले के कुछ खास पलों का है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रति लोगों का उत्साह अद्भुत है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने सिलीगुड़ी और नॉर्थ बंगाल के विकास, राजनीति और जनसमर्थन को लेकर कई बातें रखीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का समर्थन भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *