दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने पकड़े जिनके हाथ वो कौन हैं? जानें श्रीलंका में क्यों मनोज से ऐसे मिले प्रधानमंत्री.?

उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi Sri Lanka Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका की तीन दिनों की यात्रा पर हैं. यहां वे श्रीलंका के साथ समग्र द्विपक्षीय संबंधों (विशेषकर ऊर्जा, व्यापार, ‘कनेक्टिविटी’, डिजिटलीकरण और रक्षा के क्षेत्रों में) को और मजबूत करने की संभावना तलाशेंगे. प्रधानमंत्री मोदी का खास स्वागत कोलेबों में किया गया. उनके स्वागत करने के लिए श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिस्सा और मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर सहित पांच शीर्ष मंत्री हवाई अड्डे पर नजर आए.

पीएम मोदी का कोलंबो में गर्मजोशी से स्वागत किया गया
पीएम मोदी का कोलंबो में गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जहां उनके होटल के बाहर बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत करने के लिए जमा हुए. यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने रामायण पर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति में भाग लिया और प्रमुख सांस्कृतिक कार्यों के शुभारंभ को देखा. इसमें ताल नंदसिरी (भारतीय नैतिक कहानियों पर एक ऑडियोबुक) , गीता गोविंदा का पाली अनुवाद, संत श्रीमंत शंकरदेव और श्री श्री माधवदेव द्वारा भक्ति गीत शामिल हैं.

सात समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ बातचीत करेंगे. बैठक के बाद भारत और श्रीलंका द्वारा लगभग 10 क्षेत्रों को लेकर सहमति व्यक्त किये जाने की उम्मीद है, जिनमें रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना शामिल है. प्रधानमंत्री मोदी की श्रीलंका यात्रा के दौरान के घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि रक्षा सहयोग पर समझौता समेत सात समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है, इनके अलावा तीन और समझौते भी हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि यदि रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होते हैं, तो यह भारत-श्रीलंका रक्षा संबंधों में एक बड़ी पहल का संकेत होगा, तथा लगभग 35 वर्ष पहले भारत द्वारा द्वीपीय राष्ट्र से भारतीय शांति सेना (आईपीकेएफ) को वापस बुलाए जाने से संबंधित कटु अध्याय को पीछे छोड़ देगा.

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 799

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *