उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी का काशी दौरा: दो अगस्त को संसदीय क्षेत्र में रहेंगे, सामने आया पूरा शेड्यूल

उमााकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो अगस्त को काशी आएंगे। सेवापुरी क्षेत्र में उनकी जनसभा होगी। इसकी तैयारियां भी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। अफसरों ने जनसभा स्थल के लिए बनौली गांव को लगभग तय कर दिया है। अफसरों ने जनसभा स्थल के बारे में हाल में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी जानकारी दे दी है। ब्लॉक मुख्यालय के पीछे खाली जमीन पर हेलीपैड बनाया जाएगा। इधर भाजपा नेताओ ने गांव के आसपास गांव से भी लोगों से जनसंपर्क शुरू कर दिया है। ताकि रैली में अधिक से अधिक लोग पहुंच सके। जल्द ही संगठन इसे लेकर बैठक करेगा और आगे की रूपरेखा तैयार करेगा।

शासन स्तर की टीम ने सारनाथ का दौरा कर केंद्रीय उच्च तिब्बती संस्थान परिसर स्थित सोवा रिग्पा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के निर्माण कार्य पर संतुष्टि व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं गुरुवार को निरीक्षण किए।
पीएम मोदी पूर्ण परियोजनाएं जनता के हवाले करने के साथ कई बड़ी परियोजनाओं की नींव रख सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से फोरलेन रोड, सेतु, आरओबी के अलावा स्वास्थ्य, नगर निगम, जलकल व जल निगम की कई परियोजनाएं शामिल होंगी।

बिहार चुनाव को देखते हुए कुछ नई योजना के घोषणा की भी उम्मीद जताई जा रही है। प्रधानमंत्री काशी आगमन पर जनसभा को भी संबाेधित कर सकते हैं। इसके लिए एक बार फिर सेवापुरी में सभा स्थल के लिए स्थान पर विचार किया जा रहा है।
प्रशासनिक अधिकारी कालिका धाम इंटर कालेज व डिग्री कालेज का मैदान देखने गए थे। अधिकारियों ने हेलीपैड व पार्किंग के लिए भी स्थान देखा। वैसे महाबोधि इंटर कालेज का मैदान व सारंगनाथ महादेव मंदिर के पीछे महाबोधि बालिका महाविद्यालय परिसर की भी चर्चा है। काशी में सभा स्थल, लोकार्पण और शिलान्यास की योजनाओं पर अभी कोई सहमति नहीं बनी है।

 

 

Related Posts

1 of 825

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *