I.N.D.I सरकार आई तो 5 साल शपथ समारोह चलते रहेंगे, पीएम मोदी का कांग्रेस पर सबसे बड़ा हमला

I.N.D.I सरकार आई तो 5 साल शपथ समारोह चलते रहेंगे, पीएम मोदी का कांग्रेस पर सबसे बड़ा हमला

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर SC-ST और OBC का आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार (30 अप्रैल) को एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू कहा- कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही है। कांग्रेस OBC का जीना मुश्किल कर देगी।इसके अलावा उन्होंने I.N.D.I. गठबंधन के पीएम फेस के मुद्दे को लेकर भी सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन की सरकार आई तो पीएम बाय रोटेशन होगा। 5 साल शपथ ग्रहण समारोह ही चलते रहेंगे। देश संकट में उलझता ही रहेगा। देश ने 30 साल तक अस्थिरता और मिली-जुली सरकारों का दौर देखा है।

पीएम मोदी से पुछे गए 10 सवाल-जवाब
आपने कहा था कि कांग्रेस लोगों की संपत्ति मुसलमानों में बांटना चाहती है। क्या ये थ्रेट रीयल है?
मोदी: क्या चुनाव के अंदर, पॉलिटिकल पार्टियों के मैनिफेस्टो, ये कोई शोपीस के लिए होते हैं क्या? सचमुझ में तो ये मीडिया का काम है कि हर एक पॉलिटिकल पार्टी के मैनिफेस्टो की बारीकी से जांच-पड़ताल करे। उनके मैनिफेस्टों में इसी बात का संकेत था।

उनके एक महाशय ने अमेरिका में इंटरव्यू दे दिया और इनहैरिटेंस टैक्स की बात की। मैं विकास और विरासत की बात कर रहा हूं और ये विरासत को लूटने की बात करते हैं। वेल्थ रिडिस्ट्रिब्यूशन की बात करते हैं। यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं देशवाशियों को बताऊं कि ये देश को इस दिशा में ले जा रहे हैं।

भाजपा की अगर फिर सरकार आएगी तो क्या इनहैरिटेंस टैक्स कभी नहीं लागू होगा?
मोदी: भाजपा क्या करेगी और क्या नहीं करेगी वो हमारे मैनिफेस्टो में लिखा है। अगर कांग्रेस ने कहीं शिगुफ्ता छोड़ दिया तो मैं भी यही झंडा लेकर घूमूंगा, ये सवाल आपके मन में कैसे आया? हमारी विचारधारा साफ है। हम अपनी विचारधारा के आधार पर मैनिफेस्टो को देश के सामने रखते हैं। कृपया करके ऐसे महाशयों के विचारों को हम पर मत थोपिये।

कांग्रेस कहती है कि वो एक सोशियो-इकनॉमिक सर्वे के आधार पर सिस्टम को रीडिस्ट्रीब्यूट करेंगे। इसपर आपकी क्या राय है?
मोदी: सर्वे का मतलब क्या है। सर्वे का मतलब हर परिवार में घर-घर छापा मारना है। अगर किसी अनाज के डिब्बे में महिला ने गहने छिपा के रखे हैं, उसका सर्वे किया जाएगा। जमीनों का हिसाब-किताब किया जाएगा और फिर उसको रीडिस्ट्रिबूट करेंगे। ये माओवादी विचार ने दुनिया ने पहले ही किया है। ये पूरी तरह अर्बन नक्शल है सोच है।

2006 का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मनमोहन सिंह ने कहा है कि गरीब मुसलमानों का पहला अधिकार रिसॉर्सेस पर है। इस पर आप क्या कहना चाहेंगे?
मोदी: कांग्रेस और मनमोहन सिंह ने पहला पाप 90 के दशक में किया था। कर्नाटक में उन्होंने धर्म के आधार पर मुसलमानों को ओबीसी घोषित कर दिया था। यानी देश के ओबीसी को नकारना। 2004 तक उनका ये प्लान ठप्प रहा। 2004 में उन्होंने आंध्र प्रदेश में मुस्लिम को OBC कोटा देना तय कर दिया। मामला कोर्ट में जाकर उलझ गया।फिलहाल ओबीसी को 27 परसेंट जो आरक्षण मिला हुआ है, उसमें सेंध लगाने की उन्होंने तैयारी कर दी है। वे इसमें डाका डालने की कोशिश कर रहे हैं।

2006 में नेशनल डेवलपमेंट काउंसिल की मीटिंग में मनमोहन जी के बयान पर हंगाम हुआ था। इसके बाद दो साल कांग्रेस पूरी चुप रही थी। 2009 के घोषणा पत्र में फिर से उन्होंने इसका जिक्र किया था। 2012 के यूपी चुनाव में भी उन्होंने इसकी एक असफल कोशिश की थी। 2012 आंध्र हाईकोर्ट ने इसको रद्द कर दिया था। फिर कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में गई। वहां भी उनको राहत नहीं मिली थी।
2024 के चुनाव में उनके मैनिफेस्टो में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है। ये संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बाबा साहेब आंबेडकर को अपमानित कर रहे हैं। ये ओबीसी का जीना मुश्किल कर देंगे।

कांग्रेस कहती है कि इंस्टीट्यूशन में जजेज OBC नहीं हैं। मीडिया में भी OBC का रिप्रेजेंटेशन कम है। इसको आप कैसे देखते हैं?
मोदी: 2014 में हमने ऐसी कोई नीति बनाई है क्या, जिसके कारण किसी वर्ग की रुकावट हो जाए। ये कांग्रेस के पाप हैं, उनके पापों को देश भुगत रहा है। अगर उन्होंने सच्चे अर्थ में सेक्युलरिज्म किया होता, सच्चे अर्थ में सामाजिक न्याय किया होता, वोट बैंक की राजनीति न की होती, तो ये उन्हें झूठे कागजों को लेकर घूमना नहीं पड़ता।

आज देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति कैसे बनी? हमारी सोच के साथ बनीं। तीन बार राष्ट्रपति बनाने का मौका आया। एक बार अटल जी के समय, दो बार मेरे समय। पहली बार हमने किसको बनाया? माइनोरिटी से अब्दुल कलाम जी को बनाया। मुझे मौका मिला तो मैंने पहले दलित को बनाया और फिर आदिवासी महिला को बनाया।
आपने कहा था कि कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाएगा तो पीएम बाय रोटेशन होगा। आपको क्या लगता है, इस वक्त कोइलिशन गवर्मेंट काम अच्छा काम करेगी या एक स्टेबल गवर्मेंट ज्यादा इफेक्टिव होगी?

मोदी: इनका इंडी गठबंधन जीता तो एक पीएम एक साल रहेगा। फिर नया आएगा, पूरी नई सरकार फिर से बनेगी। नई कैबिनेट बनाएगा, तो फिर शपथ समारोह चलते रहेंगे। पांच साल और क्या होगा? देश संकट में उलझता रहेगा और वे शपथ समारोह में उलझते रहेंगे।

अब कोई देश ऐसे चल सकता है. इतना बड़ा देश है। देश ने 30 साल तक अस्थिरता देखी है। मिली-जुली सरकारों का दौर देखा है। हमारी सरकार के पास जनादेश है। मिली-जुली सरकार पर कोई भरोसा ही नहीं करता है। इतना बड़ा देश ऐसे थोड़े चल सकता है।

कांग्रेस कहती है कि मोदी मैच फिक्सिंग कर रहे हैं। ईडी, सीबीआई और ईवीएम के बिना आप चुनाव नहीं जीत सकते हैं। इसपर ​​​​​​आप क्या कहेंगे?
मोदी: इनके EVM वाले सवाल का जवाब तो देश की सुप्रीम कोर्ट ने ही दे दिया है। 2014 से पहले इनके पास ईडी, सीबीआई थी। तो फिर ये चुनाव हार क्यों गए। मेरे होम मिनिस्टर तक को जेल में डाल दिया था, तो फिर ये चुनाव क्यों हार गए थे? अगर ईडी-सीबीआई से चुनाव जीते जाते तो कांग्रेस चुनाव ही नहीं हारती।

इतना बड़ा देश है। एक म्युनिस्पिल्टी का चुनाव फिक्स नहीं कर सकते हो? ये लोग दुनिया को मूर्ख बना रहे हैं। आप मीडिया के लोगों को हमसे नहीं, बल्कि उनसे पूछना चाहिए।

महाराष्ट्र में क्या उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ आपको सिम्पैथी लहर दिख रही है?
मोदी: शिवसेना- एनसीपी में जो तूफान खड़ा हुआ वो साफ-साफ दिखता है कि जब आप अपने परिवार के लोगों को ही प्राथमिकता देते हैं और बाकियों को नहीं देते हैं, तो कभी ने कभी तो कठिनाई पैदा होगी ही। शरद पवार के घर में मुसीबत है। भतीजा संभाले कि बेटी संभाले? यह उनका पारिवारिक झगड़ा है।
यही झगड़ा शिवसेना में भी है। मुझे लगता है कि हमारा देश इस पारिवारिक झगड़ों के प्रति नफरत करता है। सिंपैथी नहीं करता है।

उत्तर प्रदेश में इस बार अखिलेश और राहुल साथ में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने चुनाव में पूरे परिवार को उतारा है। हो सकता है कि अमेठी और रायबरेली से भी गांधी परिवार ही लड़े। इस पर आपका क्या कहना है?

मोदी:ये उनकी मजबूरी है कि परिवार के लोगों को उतारना पड़ रहा है। ये लोग पहले भी इकट्ठे आ चुके हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता को पता है कि उनका भविष्य कहां ठीक है ? इसलिए मैंने पार्लियामेंट में कहा था कि आज उत्तर प्रदेश और देश का हाल ऐसा है कि बड़े-बड़े नेता लोकसभा के मैदान से भाग रहे हैं।

विपक्ष कहता है कि आपके बड़े फैसलों को रद्द कर देंगे। ममता बैनर्जी कह रही हैं कि CAA को लागू नहीं होने देंगी. इसको आप कैसे देखते हैं?
मोदी: संविधान के मुताबिक, राज्य का मुख्यमंत्री ये चीजें नहीं कर सकता है। जो भारत सरकार के विषय हैं, वो भारत सरकार ही करेगी। जो राज्य सरकार के विषय हैं, उन्हें राज्य सरकार ही करेगी। लेकिन जनता को मूर्ख बनाने का फैशन चल रहा है। मैं चुनौती देता हूं कि कांग्रेस कल कॉन्फ्रेंस करके बता दे कि वो 370 वापस करेंगे। संविधान के तहत दलितों को पहली बार वहां आरक्षण मिल रहा है। वाल्मीकि समाज वहां रहता है, पहली बार उसे आरक्षण मिल रहा है। उनकी हिम्मत है क्या, वो प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बोलें कि वो 370 हटा देंगे।