न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

गंभीर चेहरे, हॉल में सन्नाटा… जब मंत्रिमंडल के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’देखने पहुंचे पीएम मोदी, जानें फिल्म पर क्या कहा?

खबर इंडिया की।गोधरा कांड पर बनी फिल्म की तारीफ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में सोमवार को ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखी. पीएम मोदी के साथ तमाम कैबिनेट मिनिस्टर भी थे. इस मौके पर उनके साथ फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद थी. इस पीएम मोदी और ऑडिटोरियम के कई इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

पढ़िए -पीएम मोदी का ट्वीट
फिल्म को देखने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की. कैप्शन में लिखा कि-सभी मंत्रियों के साथ द साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखी. मैं फिल्म के निर्माताओं की उनके प्रयास के लिए सराहना करता हूं.जितेन्द्र ने फिल्म देखने के बाद कहा- ‘पीएम मोदी से कहा कि मैंने फिल्म लाइन में 50 साल काटे हैं. ये पहली बार है कि मेरी बेटी और उसकी कंपनी की वजह से आज मैं ये मूवी प्रधानमंत्री के साथ बैठ कर देख रहा हूं. तो उन्होंने कहा कि- मैं भी पीएम बनने के बाद पहली मूवी है जो देख रहा हूं.

एक्टिंग से ब्रेक ले रहे विक्रांत मैसी? ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के बाद किया रिटायरमेंट का ऐलान;
विक्रांत मैसी ने फिल्म देखने के बाद मीडिया से बात की. एक्टर ने कहा कि-माननीय प्रधानमंत्री के साथ,तमाम कैबिनेट मिनिस्टर के साथ, रक्षा मंत्री और गृह मंत्री भी थे. इन सबके साथ ये फिल्म देखना का अलग ही अनुभव था. शब्दों में शायद बयां नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि एक अलग ही नर्वसनेस है खुशी है कि इन सबके साथ फिल्म देखने का मौका मिला. पहले भी कहा है. अभी भी कहना चाहूंगा कि जाएं और इस फिल्म को देखें. अपना प्यार दें. ये मेरे करियर का सबसे हाईएस्ट प्वाइंट है पीएम मोदी के साथ फिल्म देखने का.’

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *