न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

किश्तवाड़ में तबाही, अबतक 38 लोगों की मौत, पीएम मोदी बोले- हर मुमकिन मदद करेंगे

उमाकांत त्रिपाठी।जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चशोती इलाके में बादल फटने और बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना व्यक्त की. इसके साथ ही दोनों ने आपदा में जान गंवाने वालों के प्रति दुख जाहिर किया है. पीएम मोदी ने किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना पर चिंता जताई और आश्वासन दिया कि आपदा से प्रभावित लोगों को समय पर सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,कि- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है. मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और राहत तथा बचाव कार्य में सफलता की कामना करती हूं.” प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, कि- मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है. बचाव और राहत अभियान जारी है. जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर गांव में बृहस्पतिवार को बादल फटने की भीषण घटना से कम से कम 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. चशोती में दोपहर 12 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच उस समय बादल फटा जब बड़ी संख्या में लोग मचैल माता मंदिर की यात्रा के लिए एकत्र हुए थे. चशोती से मंदिर तक की 8.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू होती है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 850

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *