न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

आज फिर गुजरात को मिलेगी करोड़ों की सौगात: पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा, कई परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात दौरे पर होंगे. इस दौरान वह एकता नगर भी जाएंगे, जहां वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. यह दौरा न सिर्फ एकता नगर के विकास को नई गति देगा, बल्कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भी विशेष महत्व रखता है.

जानिए-पीएम मोदी के पहले दिन का कार्यक्रम
पीएम 30 अक्टूबर को शाम 5 बजे केवड़िया, एकता नगर पहुंचेंगे, जहां वे लगभग 280 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं में सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, ट्रैफिक सर्कल्स, स्मार्ट बस स्टॉप, सीईएसएल-कार चार्जिंग पोर्ट, 4 मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजना, और इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) ऑन व्हील्स शामिल हैं.शाम 6 बजे प्रधानमंत्री 99वें कोमन फाउन्डेशन कोर्स -आरंभ 2024 में संबोधन देंगे, जो युवाओं को प्रेरित करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. इसके बाद, शाम 7:15 बजे प्रधानमंत्री नर्मदा दीपोत्सव में शामिल होंगे और नर्मदा आरती में शिरकत करेंगे. नर्मदा घाट को दीपों से सजाया जाएगा, जो इस अवसर को और भी भव्य बनाएगा.

 

 

जानें- पीएम मोदी के दूसरे दिन के कार्यक्रम
31 अक्टूबर को पीएम मोदी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. सुबह 7:15 बजे वे सरदार पटेल को पुष्पांजलि और नमन करेंगे. इसके बाद, 7:30 बजे परेड ग्राउन्ड पर एकता परेड में शामिल होंगे और देश को संबोधन देंगे. सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

पीएम मोदी करेंगे विकास परियोजनाएं का लोकापर्ण
पीएम मोदी एकता नगर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जिनमें सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, ट्रैफिक सर्कल्स, स्मार्ट बस स्टॉप, और सीईएसएल-कार चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं. सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल 22 करोड़ रुपए के खर्च से बनाया गया है और इसमें ट्रॉमा सेंटर, गायनेक ओटी, माइनर ओटी, ओटी रूम, सीटी स्कैन, आईसीयू, लेबर रूम, स्पेशल वॉर्ड, फिजियोथेरेपी वॉर्ड, सर्जन केबिन, मेडिकल स्टोर और 1 एंबुलेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *