दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी की श्रीलंका दौरा: प्रधानमंत्री ने की तमिल समुदाय के नेताओं से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात.?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को श्रीलंका में तमिल समुदाय के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा के दौरान शुरू की गई अनेक परियोजनाएं तमिल समुदाय के विकास में मददगार साबित होंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के वरिष्ठ तमिल नेताओं थिरु आर. संपंथन और थिरु मावई सेनाथिराजा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि भारत, एक संयुक्त श्रीलंका में तमिल समुदाय को समानता, सम्मान और न्यायपूर्ण जीवन देने की दिशा में हमेशा प्रतिबद्ध है।

पीएम मोदी ने श्रीलंका के विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा से की मुलाकात
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा से भी मुलाकात की। उन्होंने भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूत करने में प्रेमदासा के योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि- भारत और श्रीलंका के बीच जो विशेष साझेदारी है, उसे श्रीलंका की सभी राजनीतिक पार्टियों का समर्थन प्राप्त है और यह दोनों देशों के नागरिकों के हितों से प्रेरित है।

पीएम मोदी को दिया गया 22वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
आपकों बता दें कि- यह प्रधानमंत्री मोदी की 2014 के बाद चौथी श्रीलंका यात्रा है, जबकि राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के कार्यभार संभालने के बाद उनकी पहली भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय बैठक रही। पिछले वर्ष दिसंबर में राष्ट्रपति दिसानायके ने भारत की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका आने का निमंत्रण दिया था, जिसके जवाब में यह दौरा हुआ। श्रीलंका सरकार ने उस भारत यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों में “एक ऐतिहासिक क्षण” बताया था।इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति दिसानायके ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह किसी विदेशी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 22वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और श्रीलंका के बीच बहुस्तरीय सहयोग को नई दिशा देने वाली रही।

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 873

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *