न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

बीजेपी में शामिल होंगे भूपेंद्र हुड्डा? पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में हलचल, जानें क्यों उठा सवाल

उमाकांत त्रिपाठी।Bhupinder Singh Hooda: पीएम नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को सुनील जाखड़ के पोते की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए थे। इसमें हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल हुए थे। रिसेप्शन का एक वीडियो भी अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पीएम मोदी और हुड्डा एक दूसरे का हालचाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। इसको लेकर पूर्व सीएम हुड्डा ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि- प्रधानमंत्री मोदी से मिला तो फिर क्या हो गया।रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के पोते के रिसेप्शन में हुड्डा से कहा था कहां हो भाई आजकल? कभी मिलिए आकर। इसके बाद वह थोड़ा सा आगे बढ़ जाते हैं और रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा से हाथ मिलाते हैं और कहते हैं कि- अरे जूनियर हुड्डा आप यहां पर खड़े हैं। कल काफी याद किया था।

 

मोदी से मिला तो फिर क्या हो गया- भूपेंद्र सिंह हुड्डा
चंडीगढ़ में जब इस मामले पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘फिर क्या हो गया। शादी थी, सब मिलते हैं। उन्होंने मुझे नहीं बुलाया है। मेरे पास एक शख्स खड़े थे, उनको बुलाया है। उन्होंने समय मांगा था, मेरे पास अश्वनी कुमार खड़े थे उनकोो बुलाया है। जब वह 10 साल मुख्यमंत्री थे तो रोज ही मिलते थे। कॉन्फ्रेंस में मिलते थे। अरे यह प्रजातंत्र है, राजनीतिक विरोध है हमारा, कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दे दिया बीजेपी में आने का ऑफर
जुलाना नगर पालिका चुनाव में प्रचार करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को बीजेपी में शामिल होने तक का ऑफर दे दिया। उन्होंने कहा कि- राजनीति में सारी संभावनाएं खुली रहती हैं। अगर हुड्डा बीजेपी जॉइन करना चाहें तो आ सकते है। पॉलिटिक्स में कब क्या हो जाए, किसी को पता नहीं होता। आपकों बता दें कि- हरियाणा में पिछले साल चुनाव हुए थे और यहां पर भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार जीत हासिल की थी। बीजेपी के खाते में 48 सीटें आई थी और कांग्रेस महज 37 सीटों पर ही सिमट कर रह गई।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 992

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *