न्यूज़भारतहेडलाइंस

तीसरी बाद देश के पीएम बने मोदी, जानें कौनसे चेहरे हुए मोदी टीम में शामिल,शाह-राजनाथ-नड्डा को फिर जगह

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (9 जून, 2024) को लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली. नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.

टीम मोदी में फिर शामिल हुए राजनाथ
भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता राजनाथ सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. इससे पहले वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृह मंत्री और दूसरे कार्यकाल में रक्षा मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं. राजनाथ सिंह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. राजनाथ ने अपनी सियासी पारी साल 1974 में शुरू की और 1977 में वह पहली बार विधायक चुने गए. 1988 में एमएलसी बनने के बाद 1991 में यूपी के शिक्षा मंत्री बने. इस दौरान उन्होंने कई क्रांतिकारी फैसले लिए. इसके बाद साल 1994 में वह राज्यसभा सांसद चुने गए. इसके बाद 1999 में पहली बार उन्हें केंद्रीय परिवहन मंत्री बनाया गया. इस दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के ड्रीम प्रोजेक्ट नेशनल हाईवे डेवलेपमेंट प्रोग्राम (NHDP) की शुरुआत की. अक्टूबर, 2000 में वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए. इस दौरान वह बाराबंकी की हैदरगढ़ सीट से विधायक चुने गए.

क्या फिर शाह बनेंगे गृहमंत्री
मोदी सरकार 3.0 में अमित शाह ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. वह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में गृह और सहकारिता मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. हालांकि इस बार शाह कौन-सा मंत्रालय संभालेंगे, ये मंत्रालयों के बंटवारे के बाद ही क्लीयर हो पाएगा

गडकरी ने भी ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा के सांसद नितिन गडकरी ने राष्‍ट्रपति भवन पहुंच कर मंत्री पद की शपथ ली. भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने नितिन गडकरी को पद की शपथ दिलवाई.

Related Posts

1 of 807

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *