न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी का हरियाणा दौरा: पानीपत में LIC की महिलाओं से जुड़ी पॉलिसी का करेंगे शुभारंभ, हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर हाई अलर्ट

उमाकांत त्रिपाठी।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 9 दिसंबर को हरियाणा आएंगे। पीएम मोदी पानीपत में आ रहे हैं। यहां वे भारतीय जीवन बीमा निगम की महिलाओं के एक पॉलिसी का शुभारंभ करेंगे। पानीपत आगमन के लिए शहर में सुरक्षा चौक चौबंद कर दी है। हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी करने के साथ ही सेक्टर-13-17 में बने आयोजन स्थल और इसके चारों तरफ करीब दो किलोमीटर तक एसपीजी की सुरक्षा तैनात कर दी है। कार्यक्रम स्थल की ओर आने-जाने वाले रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है और लोगों को आवागमन के लिए दूसरे रूट तय दिए गए हैं। 9 दिसंबर के कार्यक्रम के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।

पीएम के रूट से हटाये गये कंकर
पीएम के रूट से एक-एक कंकर उठाया गया है। रविवार सुबह से अंसल के गेट 1 से 3 के सामने वाली रोड को बंद कर दिया गया है। अंसल वाले बरसत रोड की ओर बाहर निकल सकेंगे। यहां तक कि अंसल के साथ लगते बिचपड़ी वालों का रास्ता भी बंद कर दिया गया है। गांव वाले भी अंसल से होकर बाहर निकल सकेंगे।सोमवार को संजय चौक से आगे लालबत्ती की ओर ऑटो नहीं चलेंगे। रोडवेज की बसें पानीपत टोल प्लाजा पर नहीं रुकेंगी। इसलिए, टोल पर चढ़ने और उत्तरने वाले यात्री बस अड्डा में ही उतरना होगा। पार्किंग स्थल से लेकर सभा स्थल तक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। लाइट की विशेष व्यवस्था की गई है। 1000 वीआइपी गाड़ियों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 32000 की सीटिंग की व्यवस्था की गई है।

3100 महिलाएं एक जैसे दुपट्टे ओढ़कर निकालेंगी शोभायात्रा
पीएम के स्वागत के लिए धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं एवं संकीर्तन मंडल की 3100 महिलाएं मंगलाचरण गीत गाएंगी। भाजपा के जिला प्रवक्ता वेद पराशर ने बताया कि महिलाएं यमुना एन्क्लेव के कम्युनिटी सेंटर में इकट्ठा होंगी। यहां से एक जैसे दुपट्टे ओढ़‌कर शोभायात्रा निकालेंगी। महेश थरेजा ने बताया कि पीली और लाल चुनरी दी जाएगी। महिलाओं की मंगल यात्रा में 50 महिलाओं को इंचार्ज बनाया गया है। इस्कॉन के अनुयायी भी ढोल-नगाड़ों से स्वागत करेंगे।

जानिए- ट्रैफिक एडवाइजरी
1.पानीपत रिफाइनरी की तरफ से आने वाले बड़े कमर्शियल वाहन पानीपत जीटी रोड की तरफ नहीं आ सकेंगे। ये वाहन नारा व मतलौडा की तरफ के वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे।

2.जींद की तरफ से आने वाले बड़े कमर्शियल वाहन चालक जिन्हें करनाल, कुरूक्षेत्र, घरौंडा की तरफ जाना है, वे गांव शेरा, धर्मगढ़, मूनक से होते हुए असंध करनाल रोड का प्रयोग कर सकते है।

3.डाहर चौक से शहर की तरफ बड़े कमर्शियल वाहन नहीं आ सकेंगे। ये वाहन चालक गोहाना बाईपास का प्रयोग करेंगे।

4.बलजीत नगर नाका से शहर की तरफ आने वाले बड़े वाहन चालक सेक्टर-25 व 29 बाईपास से होते हुए जीटी रोड का प्रयोग करेंगे।

5.अंसल सुशांत सिटी के गेट नंबर 1, 2 व 3 बंद रहेंगे। अंसलवासी, कृपाल आश्रम व बिल्लू का डेरा व गेट नंबर-4 बरसत रोड का प्रयोग करे।

6.गांव बिचपड़ी के सभी व्यक्ति आने जाने के लिए अंसल सुशांत सिटी से होते हुए कृपाल आश्रम के साथ बने रोड व बिल्लू का डेरा के साथ बने रोड व क्लब की तरफ बने मार्ग का प्रयोग करे।

7.गांव अज्जीजुलापुर के सभी व्यक्ति आने जाने के लिए पूर्व साइड में बने रास्ते से होते हुए बरसत रोड का प्रयोग करे।

8.सेक्टर-13-17 के सभी व्यक्ति आने जाने के लिए राधा स्वामी सत्संग रोड का प्रयोग करे।

9.सेक्टर-18 के सभी व्यक्ति आने-जाने के लिए टोल प्लाजा के साथ हुडा ऑफिस के सामने वाले रोड का प्रयोग करें।

10.सेक्टर 13/17, सेक्टर 18, एल्डिको व असंल के सभी व्यक्ति जिन्हें इस दिन शहर की ओर या दिल्ली की तरफ जाना है। वे सभी टोल प्लाजा से एलिवेटेड नेशनल हाईवे-44 का प्रयोग कर अपने गंतव्य की और प्रस्थान करें।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *