न्यूज़भारतहेडलाइंस

बिरनी में पीएम मोदी की महा विजय संकल्प सभा: जय श्री राम और मोदी-मोदी के नारों से गूंजा मैदान, उमड़ा जनसैलाब

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम मोदी को सुनने के लिए झारखंड के गिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के पेशम पंचायत में लोगों का हुजूम पहुंच रहा है. शामियाने में जय श्री राम के नारे लग रहे हैं.
झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की महा विजय संकल्प सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने के लिए गिरिडीह और कोडरमा से जनसैलाब उमड़ पड़ा. सड़क से लेकर खेत-खलिहान के रास्ते पीएम मोदी को देखने के लिए लोग चल पड़े।

पीएम मोदी गिरिडीह में जनसभा को करेंगे संबोधित
भीषण गर्मी के बीच लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए बिरनी के प्रखंड के पेसम अरवाड़ मैदान पहुंच रहे थे. पीएम मोदी यहां 3:30 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. वह भारतीय जनता पार्टी और आजसू के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की झारखंड की जनता से अपील करेंगे।पीएम मोदी के आने से पहले क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या जवान, हर उम्र के लोग बिरनी के पेसम अरवाड़ मैदान की ओर बढ़ते रहे. खेत-खलिहान के रास्ते लोगों का हुजूम इस मैदान की ओर चला आ रहा है. गर्मी लगने पर लोगों ने रास्ते में रुककर तरबूज का आनंद लिया. गर्मी से बचने के लिए पेड़ के नीचे छाता टांगकर बूढ़ी महिलाएं और बच्चे बैठे रहे.पीएम मोदी के आने से पहले ही पूरा शामियाना लोगों से खचाखच भर गया था. जिन लोगों को शामियाने के अंदर जगह नहीं मिली, उन्होंने पेड़ के नीचे ही शरण ले ली. कई ऐसी महिलाएं भी आईं थीं, जिनके साथ उनके बच्चे थे. कुछ बच्चे मां की गोद में सिर रखकर सोते दिखे, तो कुछ बच्चे माता-पिता या दादा-दादी के साथ भीड़ को देख रहे थे।

जनता ने पीएम मोदी की जनसभा में मोदी का मास्क पहनकर आए
गिरिडीह में पीएम मोदी की जनसभा में भारी संख्या में लोग मोदी का मास्क पहनकर बैठे थे. लोग मोदी-मोदी के नारे भी लगा रहे थे. पीएम मोदी ने आज वाराणसी में अपना नामांकन दाखिल किया. इसके बाद उनको झारखंड आना है. गिरिडीह के बिरनी प्रखंड में भाजपा नेता अन्नपूर्णा देवी और आजसू नेता चंद्रप्रकाश चौधरी के लिए वोट मांगेंगे.कोडरमा से भाजपा के टिकट पर अन्नपूर्णा देवी चुनाव लड़ रहीं हैं, जबकि आजसू नेता चंद्रप्रकाश चौधरी गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. कोडरमा का बड़ा हिस्सा गिरिडीह जिले में पड़ता है. इसलिए पीएम मोदी की यहां जनसभा रखी गई. गांडेय विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर भी मोदी की जनसभा को अहम माना जा रहा है।

पीएम मोदी ने जनता के लिए लगाए जय श्रीराम के नारे

मोदी की जनसभा में आने वाले लोगों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी थी, जिन्होंने भगवा और हरे रंग की टोपी पहन रखी थी. कुछ लोगों ने हाथ में तिरंगा ले रखा था. लोग बीच-बीच में ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे. करीब एक लाख से अधिक लोग कड़ी धूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने और उनके संबोधन को सुनने के लिए पहुंचे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 3:30 बजे कार्यक्रम स्थल में पहुंचे और लोगों को संबोधित किया. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, गांडेय विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा, कोडरमा विधायक नीरा यादव, कोडरमा लोकसभा प्रभारी विकास प्रीतम, जमुआ विधायक केदार हाजरा, गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी समेत कई लोग पहुंचे थे।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *