न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

PM Modi Met Jinping: रूस के कजान में मोदी-जिनपिंग की बैठक खत्म, एक घंटे की मीटिंग में इन मुद्दों पर हुई बात

उमाकांत त्रिपाठी।ब्रिक्स समिट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी। बैठक के बाद पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा कि भारत-चीन के संबंध वैश्विक शांति के लिए जरूरी हैं। हम खुले मन से बातचीत करेंगे। 5 साल बाद हमारी मुलाकात हुई। दुनिया के लिए हमारे संबंध जरूरी हैं। एक दूसरे का सम्मान होना चाहिए। सीमा पर मुद्दों को लेकर सहमति का स्वागत करते हैं।

 

जिनपिंग से मिलकर बहुत खुशी हुई बोले- पीएम मोदी
जिनपिंग से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपसे मिलकर खुशी हुई। हमारा मानना है कि भारत और चीन के संबंधों का महत्व केवल हमारे लोगों के लिए ही नहीं है। वैश्विक शांति-स्थिरता और प्रगति के लिए भी हमारे संबंध बहुत अहम हैं। इस दौरान विदेश सचिव ने कहा कि बॉर्डर पर डिसइंगेजमेंट और पेट्रोलिंग को लेकर सहमति के बैकग्राउंड में मोदी-शी की मीटिंग हुई है। दोनों नेताओं ने प्रसन्ना जताई।

जानिए -पीएम मोदी ने बैठक के दौरान और क्या कहा
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे बाउंड्री रिलेटेड मेटर का असर हम शांति और स्थिरता पर नहीं पड़ने देना चाहते। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत-चीन के स्पेशल रिप्रजेंटिव ने क्रूशियल रोल अदा किया बाउंड्री के सवाल पर। उन्होंने स्पेशल रिप्रजेंटेटिव से फिर जल्दी मिलने को कहा है। भारत की तरफ से स्पेशल रिप्रजेंटेटिव एनएसए अजीत डोभाल हैं।

 

जिनपिंग से मुलाकात के बाद पीएम मोदी का ट्वीट
चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय मुलाकात हुई। इस संबंध में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा,कि-कजान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। भारत-चीन संबंध हमारे देशों के लोगों और क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण हैं। आपसी विश्वास, आपसी सम्मान और आपसी संवेदनशीलता द्विपक्षीय संबंधों का मार्गदर्शन करेगी।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *