न्यूज़भारतहेडलाइंस

राजस्थान के बांसवाड़ा में पीएम मोदी की जनसभा, बोले- कांग्रेस आपका सोना-चांदी हड़पना चाहती है

उमाकांत त्रिपाठी।राजस्थान के बांसवाड़ा में रविवार को पीएम मोदी ने कहा- अगर कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हरेक की प्रॉपर्टी का सर्वे किया जाएगा। हमारी बहनों के पास सोना कितना है, इसकी जांच की जाएंगी। चांदी का हिसाब लगाया जाएगा।
ये गोल्ड है, बहनों का और जो संपत्ति है वो सबको समान रूप से वितरित कर दी जाएगी। क्या आपकी संपत्ति को सरकार को हैक करने का अधिकार है क्या। क्या आपकी मेहनत करके कमाई गई संपत्ति को सरकार को ऐंठने का अधिकार है।मेरी माताओं-बहनों की जिंदगी में सोना सिर्फ शो करने के लिए नहीं होता है। उसके स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है। उसका मंगलसूत्र सोने की कीमत का मुद्दा नहीं है, उसके जीवन के सपनों से जुड़ा है, उसे छीनने की बात कर रहे हो अपने घोषणा-पत्र में।गोल्ड ले लेंगे, सबको वितरित कर देंगे। पहले जब उनकी सरकार थी, तब उन्होंने कहा था देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब ये संपत्ति इकट्‌ठी करके किसको बांटेंगे, जिनके ज्यादा बच्चे हैं, उनको बांटेंगे, घुसपैठियों को बांटेंगे। क्या आपकी मेहनत की कमाई का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा। आपको मंजूर है ये।

पीएम मोदी बोले
पीएम ने कहा- कांग्रेस ने वागड़ इलाके को भी सड़क, रेल और दूसरी कनेक्टिविटी से हमेशा वंचित रखा। आपको ऐसी सुविधाएं देना मोदी की गारंटी है। हमने डूंगरपुर-रतलाम रेल लाइन को वाया बांसवाड़ा से जोड़ने का काम शुरू करवाया। इस काम को भी कांग्रेस ने बरसों तक लटका रखा था। बांसवाड़ा में पावर प्लांट भी बन रहा है। चार जून के बाद ऐसे हर काम को तेजी से पूरा किया जाएगा। हमें विकसित भारत बनाने के लिए बहुत कुछ करना है। मोदी का मिशन है 24 बाय 7 फॉर 2047। मैं आपको भी इस मिशन से जुड़ने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं।

मोदी बोले
साथियों कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार है। ये तो वागड़ के लोग अच्छी तरह जानते हैं। कांग्रेस के शासनकाल में युवाओं के साथ खिलवाड़ किया गया। अब कांग्रेस के पेपर लीक माफिया पर भी हमारे भजनलाल जी पूरी ताकत से लगे हैं, उनको ठिकाने लगाकर रहेंगे।
केंद्र सरकार ने भी इसके लिए एक कड़ा कानून बनाया है। इनको ये भी पता नहीं है पार्लियामेंट में बैठते हैं। पेपर लीक का कानून बन चुका है। घूमते-फिरते हैं हम कानून बनाएंगे। ये कानून युवाओं को धोखा देने वालों को कड़ी सजा दिलाएगा। ये मोदी की गारंटी है।मोदी ने कहा- इन दिनों जो कांग्रेस को छोड़कर बाहर निकले हैं, वो एक बात गंभीरता से बताते हैं, कांग्रेस अब कांग्रेस नहीं रही है। अब कांग्रेस अर्बन नक्सलों के कब्जे में चली गई है। कांग्रेस अब वामपंथियों के चंगुल में फंसी हुई है। हमारे एक मित्र ने उनको पूछा कि आप ये कैसे कहते हैं।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *