उमाकांत त्रिपाठी।राजस्थान के चूरू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 10 साल में हमने कई काम किए हैं, लेकिन ये बहुत कम है। अभी तक जो मोदी ने किया है, वो तो सिर्फ बड़ी होटलों में मिलने वाला स्टार्टर (एपेटाइजर) है, अभी तो खाने की पूरी थाली बाकी है।उन्होंने तीन तलाक पर कहा कि यह कानून हमारी मुस्लिम बहनों की मदद कर रहा है। वे यह समझें कि यह तीन तलाक आपके जीवन पर तो खतरा था ही, मोदी ने आपकी रक्षा तो की है, लेकिन मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की भी रक्षा की है। प्रधानमंत्री ने राममंदिर, भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर कांग्रेस व विरोधियों को घेरा।
पीएम मोदी बोले
पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने तो राममंदिर पर एडवाइजरी जारी की है। अपने लोगों से मुंह पर ताला लगाने को कहा है। उन्हें लगता है कि भगवान राम पर कुछ बोला तो कहीं राम-राम न हो जाए।चूरू से भाजपा ने पैरालंपियन देवेंद्र झाझड़िया को उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा छोड़कर हाल ही में पार्टी का दामन थामने वाले राहुल कस्वां को टिकट दिया है।
मोदी ने दी भाजपा नेताओं को नसीहत
मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से कहा- मैं सार्वजनिक रूप से आपसे प्रार्थना करता हूं। चुनाव का समय है। सबके अपने काम है। इनके मन में रहता है कि प्रधानमंत्री आएं और हम नहीं जाएंगे तो कैसा लगेगा।मैं इनसे कहना चाहता हूं कि आप मेरी चिंता छोड़ दीजिए। मेरे हर कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं को दौड़ने की जरूरत नहीं है। कोई छोटा कार्यकर्ता भी रहेगा तो चलेगा। मोदी भी छोटा है, उसके बगल में ही बैठ जाएगा।
पीएम मोदी बोले देवेंद्र झाझड़िया से है पुराना संबंध
मोदी ने कहा कि आपमें से बहुत कम लोगों को पता है कि देवेंद्र झाझड़िया और मेरा बहुत पुराना नाता है। मैं जब पहली बार उनसे मिला तो उनकी मां की बातें मेरे मन को छू गई।मुसीबतों से गुजारा करने वाली मां अपने बेटे को देश की सेवा के लिए प्रेरित करती है। देवेंद्र ने भारत का सम्मान बढ़ाया है। देवेंद्र को टिकट देने के पीछे मोदी का मकसद यही था कि गरीब मां के सपने पूरे होने चाहिए।
हिंदुस्तान के खेल जगत के बेटे-बेटियों को प्रोत्साहन मिले। इसका प्रतीक देवेंद्र झाझड़िया है। देवेंद्र ने सिर्फ गरीबी से लड़ाई नहीं लड़ी, दुनिया में देश का डंका बजाया।
कांग्रेस के एक सांसद से मिले 300 करोड़ पीएम मोदी
मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक सांसद के घर से 300 करोड़ रुपए मिले हैं और क्या-क्या होगा वो अभी बाकी है। ईडी ने दस साल में भ्रष्टाचारियों से एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है।ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ऐसे लोगों की जिंदगी जेल में बीतनी चाहिए। मैं इन परिवारवादियों से कहना चाहता हूं कि कितने भी झूठ फैला हो, मोदी डरने वाला नहीं है।कांग्रेस सिर्फ अपना हित देखती है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर का सम्मान नहीं किया। आपातकाल लगाया। संविधान को बंधक बनाया।














