न्यूज़भारतहेडलाइंस

अमित शाह ने PoK को बताया भारत का हिस्सा, बोले- पाक अधिकृत कश्मीर के सभी लोग हमारे हैं

उमाकांत त्रिपाठी। अमित शाह ने कहा कि विभाजन के समय कांग्रेस ने कहा था कि पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यकों का भारत में स्वागत किया जाएगा। हमने कांग्रेस का किया वादा पूरा किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) भारत का हिस्सा है। वहां रहने वाले सभी लोग भारतीय हैं, चाहे वे हिंदू हों या मुस्लिम।

सीएए पर ये बोले शाह
शाह ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर भी बात की। उन्होंने इस कानून के दायरे से मुस्लिमों को बाहर रखने पर कहा- CAA के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी। ये तीनों इस्लामिक देश हैं। वहां मुस्लिमों का उत्पीड़न नहीं होता है। उन्होंने कहा- जो लोग यह कहकर CAA का विरोध कर रहे हैं कि ये कानून धर्म पर आधारित है, वही लोग मुस्लिम पर्सनल लॉ जैसे कानूनों का समर्थन करते हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना
केंद्र सरकार ने 11 मार्च को सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) का नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके बाद यह कानून देशभर में लागू हो गया। गृह मंत्री ने कहा- भारत-पाक के विभाजन के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने कहा था कि पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यकों का भारत में स्वागत किया जाएगा। तब पाकिस्तान में हिंदू आबादी 23 फीसदी थी। अब यह घटकर दो फीसदी हो गई है। शाह ने कहा- बांग्लादेश में हिंदुओं की संख्या 22 फीसदी से घटकर 10 फीसदी हो गई है। अफगानिस्तान में पहले सिखों की संख्या करीब दो लाख थी। अब वहां सिर्फ 378 सिख बचे हैं। हमने कांग्रेस का किया वादा पूरा किया है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *