हेडलाइंस

राष्ट्रपति मुर्मु 27 से 28 मार्च तक पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 27 से 28 मार्च, 2023 तक पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति 27 मार्च, 2023 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कोलकाता में नेताजी भवन जाएंगी। इसके बाद, वह गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जोरासांको ठाकुरबाड़ी – रवींद्रनाथ टैगोर के घर जाएंगी। उसी शाम, राष्ट्रपति कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले नागरिक अभिनंदन में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति 28 मार्च 2023 को बेलूर मठ का दौरा करेंगी। वह कोलकाता में यूको बैंक के 80 साल पूरे होने के समारोह में भी शामिल होंगी। बाद में, राष्ट्रपति शांति निकेतन जाएंगी, जहां वह विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 613

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *