न्यूज़भारतहेडलाइंस

जमुई में पीएम मोदी की आमसभा, लालू के जंगलराज, भ्रष्टाचार और इंडी अलायंस पर साधा निशाना

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जमुई के खैरा में सभा को 28 मिनट तक संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लालू के जंगलराज, भ्रष्टाचार और इंडी अलायंस पर निशाना साधा।पीएम ने कहा कि पहले आतंकी हमारे ऊपर हमला कर के चले जाते थे। कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। हमने कहा ऐसे नहीं चलेगा। आज का भारत घर में घुसकर मारता है।

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये चुनावी सभा है या विजय सभा है। उन्होंने चिराग पासवान और जमुई से कैंडिडेट उनके बहनोई को अपना भाई बताया।
पीएम ने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने देश का नाम खराब किया है। राजद के लोग जमीनों पर कब्जा करते हैं। राजद सरकार में युवतियों को सड़क पर से उठा लिया जाता था।

नीतीश कुमार बोले
इस दौरान नीतीश ने फिर से ये बात दोहराई कि प्रधानमंत्री जी मैं कहीं नहीं जाऊंगा। आपके साथ ही रहूंगा। पीएम मोदी और सीएम नीतीश 32 दिन बाद फिर एक साथ एक मंच पर हैं। इससे पहले औरंगाबाद में दोनों एक मंच पर नजर आए थे।सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने भी लालू सरकार के जंगलराज की याद दिलाई। कहा- पहले हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था। अब सब कंट्रोल में है। इन लोगों को ले आएंगे तो ये फिर से यही सब करवाएंगे।नीतीश ने पीएम से फिर कहा- अब इधर-उधर नहीं होंगेनीतीश कुमार ने कहा कि वो लोग झूठा बोलते हैं। हम लोगों के काम को अपना बताते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए हमने उनका साथ छोड़ा। अब हम साथ हैं। अब कभी इधर-उधर नहीं होंगे।

लालू की राबड़ी सरकार पर बरसे नीतीश
नीतीश कुमार लालू-राबड़ी सरकार का नाम लिए बगैर आक्रामक हो गए। उन्होंने कहा कि आपको 15 साल मौका मिला, आपके दौर में शाम में कोई घर से नहीं निकलता था, हम लोगों ने कितना काम किया है। हम लोग दोबारा से एक साथ आ गए हैं। हम लोग राज्य में काम कर रहे हैं, केंद्र में 10 से प्रधानमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। देखिए कैसा पुल बना है, ये क्या पहले था? पहले हिंदू मुस्लिम का विवाद भी होता था, लेकिन हम लोग सत्ता में आए तो ये सब बंद हो गया।

नीतीश के बयान से हंस पड़े पीएम मोदी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जमुई पधारने के लिए प्रधानमंत्री जी आपको खूब धन्यवाद है। आपने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न दिया है। इसके लिए आपका खूब सारा शुक्रिया। भाषण के आखिर में नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री की तरफ इशारा करते हुए जनता का हाथ उठावाकर चुनाव में जीत दिलवाने का समर्थन लिया। नीतीश के इस अंदाज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुस्कुराते हुए दिखे।नीतीश कुमार ने हिंदी और मगही मिक्स भाषा में कहा- ‘आप लोग इस उम्मीदवार को जिताइगा ना जी, हाथ उठाकर बतावा, हाथ उठाकर बोला कि जिताएंगे। चलिए ई बीच वाले भी हाथ उठाअव, कुल लोग हाथ उठाअव, चलिए धन्यवाद।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *