हेडलाइंस

शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री ने शिक्षकों का अभिनन्दन किया

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर हमारे भविष्य के निर्माण में और सपनों को प्रेरित करने में उनके अटूट समर्पण और महत्वपूर्ण प्रभाव के लिए शिक्षकों का अभिनन्दन किया है। मोदी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कल शिक्षकों के साथ हुई बातचीत की मुख्य बातें भी साझा कीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“शिक्षक हमारे भविष्य के निर्माण में और सपनों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। #TeachersDay पर, हम उनके अटूट समर्पण और महत्वपूर्ण प्रभाव के लिए उनका अभिनन्दन करते हैं। डॉ. एस. राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।

यहां कल शिक्षकों के साथ हुई बातचीत के मुख्य अंश हैं…”

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 613

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *