उमाकांत त्रिपाठी।अंतिम चरण के चुनाव से पहले बीजेपी ने बिहार में अपनी ताकत झोंक दी है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दो जनसभा हुई। कैमूर के भभुआ में शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पिछड़ों के लिए काम किया है। पिछड़े समाज को सम्मान दिया। उन्होंने पूछा कि घमंडिया गठबंधन में पीएम कौन होगा। बारी-बारी के पीएम से देश नहीं चल सकता। ऐसी सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब नहीं दे सकती। देश को मजबूत रखना है तो मोदी जी को फिर से पीएम बनना होगा।ये राहुल बाबा एंड कंपनी और लालू कहते हैं कि मुसलमानों को आरक्षण देंगे। ये आरक्षण कहां से आएगा। मैं बताता हूं कर्नाटक में मुसलमानों को जो आरक्षण दिया वो ओबीसी, पिछड़ा समाज वालों का काट कर दिया। मैं बताना चाहता हूं कि पीएम मोदी गरीब-पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डालने नहीं देंगे।
शाह बोले
इससे पहले औरंगाबाद के दाउदनगर में शाह की जनसभा हुई। जहां केंद्रीय मंत्री ने लालू यादव और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इंडी गठबंधन वाले भ्रष्टाचार में डूबे हैं। शाह ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, पीओके मत मांगो। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि हमलोग बीजेपी के कार्यकर्ता है। एटम बम से नहीं डरते हैं। पीओके हमारा और उसे हम लेकर रहेंगे।शाह ने कहा कि पीएम ने बिहार-झारखंड में नक्सलवाद को खत्म किया है। सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा 5वें चरण में ही एनडीए ने 310 सीट जीत ली है। माले को काराकाट में रोकना है तो उसका विकल्प है एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा।काराकाट में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के निर्दलीय मैदान में उतरने से लड़ाई दिलचस्प हो गई है।
शाह बोले
भभुआ में शाह ने कहा कि लालू प्रसाद जी और कांग्रेस ने राम जन्मभूमि के मंदिर को रोककर रखा। मोदी जी को आपने दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया, उन्होंने केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और जनवरी में प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्रीराम कर दिया।ये चुनाव राभक्तों पर गोली चलाने वालों और राम मंदिर बनाने वालों के बीच का चुनाव है। अब आपको तय करना है कि आपको रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के साथ रहना है, या राम मंदिर बनाने वालों के साथ रहना है।
10 साल में UPA की सोनिया-मनमोहन सरकार ने बिहार को सिर्फ 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपए दिए थे। जबकि नरेन्द्र मोदी जी ने 14 लाख 23 हजार करोड़ रुपए बिहार के विकास के लिए दिए हैं।
शाह बोले
भभुआ में अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने 14 अप्रैल को राष्ट्रीय समरसता दिवस घोषित किया, 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया। मऊ, लंदन, नागपुर, दिल्ली और मुंबई में जहां-जहां बाबा साहेब का लंबे समय तक संपर्क रहा, उन स्थानों को तीर्थ स्थान बनाने का काम भी मोदी जी ने किया है।
शाह ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, उस समय दलित कल्याण के लिए उनका बजट मात्र 41 हजार करोड़ रुपये था। जिसे बढ़ाकर 1 लाख 65 हजार करोड़ करने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।
शाह ने पूछा कि अगर घमंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो पीएम कौन होगा। 5 साल में अलग-अलग पीएम देश को चला सकता है क्या। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सकता है क्या
अमित शाह ने भभुआ में कहा कि लालू यादव और राहुल गांधी कहते हैं मुसलमानों को आरक्षण देंगे। लेकिन पीएम मोदी का वादा है वो एससी-एसटी और ओबीसी का आरक्षण किसी हाल में खत्म नहीं होने देंगे।
शाह बोले
ये लालू जी और राहुल बाबा गरीबों की बात करते हैं। मैं आज इनसे पूछना चाहता हूं कि लालू जी 15 साल मुख्यमंत्री रहे, 10 साल केंद्र में मंत्री रहे, राहुल बाबा की 4 पीढ़ियों ने देश पर शासन किया, लेकिन इन्होंने गरीबों के लिए क्या किया
लालू यादव जी इतने साल तक सत्ता में रहे, लेकिन इन्होंने कभी कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की सिफारिश भी नहीं की। बिहार के महान नेता, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने का काम हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।
लालू यादव मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं। लेकिन मोदी ने तय किया है कि एससी,एसटी और ओबीसी के आरक्षण को किसी को हाथ नहीं लगाने देंगे। शाह ने कहा कि जंगलराज से बचना है तो मोदी जी का हाथ मजबूत कीजिए। मोदी जी विकास की राजनीति करते हैं।
शाह बोले
कांग्रेस वाले कहते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, पीओके मत मांगों। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि हमलोग बीजेपी के कार्यकर्ता है। एटम बम से नहीं डरते हैं। पीओके हमारा और उसे हम लेकर रहेंगे।
शाह ने कहा कि राहुल गांधी चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुए, वहीं दूसरी तरफ पिछड़ा समाज के नरेन्द्र मोदी है। 23 साल तक दीपावली में भी छुट्टी नहीं लेकर सरहद पर जाने वाले मोदी देश के विकास के लिए लगे हैं। मोदी जी ने देश के कई राज्यों से नक्सल वाद को समाप्त किया है। शाह ने कहा कि आप भटके तो फिर से नक्सलवाद आएगा। माले को रोकना है तो आपके पास एक ही विकल्प है नरेन्द्र मोदी।
पीओके हमारा है शाह बोले
शाह ने आगे कहा कि पीओके हमारा है, और हम उसे लेकर रहेंगे। इंडी गठबंधन वाले पीएम को अनाप-शनाप बोलते हैं। राम मंदिर के मसले को इतने सालों तक लटकाकर रहा।
शाह ने आगे कहा कि झारखंड के बूढ़ा पहाड़ को बीजेपी ने नक्सल से मुक्त किया। काराकाट को माले वालों से बचाना है तो एक ही विकल्प है एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा
अमित शाह ने काराकाट में कहा कि 6 चरण के चुनाव समाप्त हो गए। 5वें चरण में ही मोदी जी 310 सीट जीत चुके हैं। शाह ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा को जीत दिलाइए, मोदी जी पीएम बन जाएंगे।
काराकाट से एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा तो महागठबंधन ने भाकपा (माले) के राजाराम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पवन सिंह के चुनाव लड़ने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
भभुआ में शिवेश राम के पक्ष में जनसभा करंगे शाह
दाउदनगर में सभा के बाद अमित शाह सासाराम लोकसभा क्षेत्र के भभुआ के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:10 बजे भभुआ पहुंचेंगे। जगजीवन स्टेडियम के मैदान में एनडीए प्रत्याशी शिवेश राम के लिए आम जनता से वोट की अपील करेंगे। सभा खत्म होने के बाद दोपहर 3:15 मिनट गया के लिए प्रस्थान करेंगे।














