न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पुडुचेरी में गरजे PM मोदी, कांग्रेस-DMK पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप.. पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी।पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां दौरे पर गए हैं. यहां केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.रंगास्वामी ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने पुडुचेरी में डीएमके और कांग्रेस पर निशाना साधा. अपने संबोधन में उन्होंने दोनों दलों के शासनकाल को भ्रष्टाचार से भरा बताया.

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, याद कीजिए कांग्रेस और डीएमके के शासनकाल में पुडुचेरी के लोगों ने बहुत तकलीफें झेली हैं. वो साल भ्रष्टाचार, अपराध और जन-पीड़ा के दौर से भरे थे. सड़कों पर गुंडों और ड्रग माफियाओं का राज था. उन्होंने कांग्रेस और डीएमके पर कई गंभीर आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने पुडुचेरी को दिल्ली में बैठे एक परिवार का एटीएम बना दिया है. डीएमके की बात करें तो घोटालों की लंबी लिस्ट आप देख सकते हैं. तमिलनाडु में भीडीएमके का यही हाल है.’

कांग्रेस और डीएमके पर लगाए गंभीर आरोप
पीएम मोदी ने आगे कहा,कि- ‘कांग्रेस और डीएमके पुडुचेरी के विकास में रुकावट बन गए. अब वही ताकतें फिर से सत्ता के लिए भूखी हैं. क्या पुडुचेरी को भ्रष्टाचार और अपराध के युग में वापस जाना चाहिए? बेशक, पुडुचेरी के लोग ऐसा नहीं चाहते. पुडुचेरी हमारे स्वतंत्रता संग्राम का एक अहम हिस्सा रहा है. कई नेता यहीं पैदा हुए और कुछ ने यहां आकर काम किया.

2047 तक पुडुचेरी को विकसित करने का वादा
प्रधानमंत्री के मुताबिक पुडुचेरी ने 1947 में भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कहा,कि- 2047 तक हमें पुडुचेरी और भारत का विकास करना है. हम सर्वश्रेष्ठ पुडुचेरी के लिए लगातार कोशिशें करते रहेंगे. आपको बता दें कि- अभी तक पुडुचेरी में मतदान की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि, चुनाव आयोग ने हाल ही में संकेत दिए हैं कि होली के बाद तारीखों की घोषणा हो सकती है. चुनाव आयोग ने यहां एक चरण में मतदान कराने की तरफ भी इशारा किया है.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *