न्यूज़भारतहेडलाइंस

कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी को लगा झटका, आप सांसद रिंकू ने जॉइन की बीजेपी

उमाकांत त्रिपाठी।पंजाब के जालंधर से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद सुशील रिंकू ने भाजपा जॉइन कर ली है। वे पार्टी के एकमात्र लोकसभा सदस्य थे। उनके साथ जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल ने भी भाजपा जॉइन की है।शीतल अंगुराल ने बुधवार (27 मार्च) की दोपहर 3:40 मिनट पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। अंगुराल ने इस पोस्ट में लिखा- मैं आम आदमी पार्टी में अपनी सारी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे रहा हूं और बीजेपी जॉइन कर रहा हूं।पार्टी जॉइन करने के बाद रिंकू और अंगुराल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।

भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ बोले
पार्टी जॉइन कराने के बाद पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा- लुधियाना के बाद जालंधर पंजाब का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब है। रिंकू को आप ने बड़े-बड़े वादे कर अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। मगर उन्हें पार्टी जॉइन करने के बाद पता चल गया कि ‘खोदा पड़ा निकली चुहिया।सुनील जाखड़ ने कहा- देर सही, सवेर सही। सही रास्ता तो चुना गया। सांसद रिंकू के साथ हमारे दिल मिलते हैं। इसलिए अब जालंधर का विकास अच्छे से होगा।

सुशील कुमार रिंकू बोले
इसके बाद सुशील कुमार रिंकू ने कहा- मैंने जालंधर में रहते हुए आप के साथ दो साल काम किया। हर मुद्दे को हल करने की कोशिश की गई। मगर आप सरकार ने मुझे ऐसा नहीं करने दिया। मैं काफी निराश हुआ। मैं बीते दिनों बीजेपी के कई मंत्रियों से जालंधर का काम करवाने के लिए मिला। उन्होंने मुझे सम्मान दिया और मेरे हल्के के सभी काम साथ के साथ करवा दिए।

रिंकू और अंगुराल के घर बड़ी सुरक्षा
सांसद रिंकू और शीतल अंगुराल के बीजेपी में शामिल होते ही बस्ती दानिशमंदा के साथ आप वर्करों ने प्रोटेस्ट शुरू कर दिया है। इसे लेकर रिंकू और अंगुराल के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब पुलिस की टीमें रिंकू और अंगुराल के घर पर बैठी हुई हैं। उनके घर की ओर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *