न्यूज़भारतहेडलाइंस

लुधियाना में अमित शाह की चुनावी रैली, बोले- केजरीवाल ने पंजाब को भ्रष्टाचार का ATM बनाया

उमाकांत त्रिपाठी।पंजाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘पूरा पंजाब भ्रष्टाचार से घिरा हुआ है। अरविंद केजरीवाल को केस लड़ने के लिए फीस चाहिए। इसलिए उन्होंने पंजाब को भ्रष्टाचार का ATM बना रखा है। चुनाव लड़ना है तो अपना क्रेडिट कार्ड डालकर पैसा दिल्ली ले जाते हैं

शाह बोले
अमित शाह लुधियाना में भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्‌टू के समर्थन में रैली करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को गुजरात जाना है तो पंजाब के मुख्यमंत्री पायलट बनकर साथ जाते हैं। बंगाल जाना हो तो मान साहिब पायलट बनकर साथ जाते हैं। केजरीवाल पायलट हैं या मुख्यमंत्री मुझे समझ नहीं आया। जब केजरीवाल जेल गए, तो मान साहब ने उन्हें अकेले जेल जाने दिया। मान साथ नहीं गए।

शाह बोले
AAP-कांग्रेस का दिल्ली और हरियाणा में गठबंधन है। पंजाब में दोनों पार्टियों कुश्ती कर रही हैं। देशभर में साथ मिलकर चलते हैं। जब कांग्रेस बॉर्डर पर पहुंचते हैं तो दुश्मन बन जाते हैं।
1 जून को केजरीवाल को जेल जाना है और 6 जून को राहुल बाबा वेकेशन पर बैंकॉक जा रहे हैं। दूसरी ओर प्रधानमंत्री होने के बाद बिना छुट्‌टी लिए सरहद पर दिवाली पर जवानों के साथ मिठाई खाने वाला नरेंद्र मोदी हैं।

 

Related Posts

1 of 849

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *