हेडलाइंस

यहां 2024 से पहले ही बन गया राम मंदिर, देखिए कितना भव्य है

राम मंदिर बन कर तैयार हो गया है…. अमित शाह द्वारा 2024 के लिए किया गया वादा 2023 में पूरा हुआ….. अब आप राम मंदिर को सामने से देख सकते हैं… आप देख सकते हैं कि आखिर राम मंदिर बनने के बाद कैसा दिखता है…… 2024 का वादा आखिर 2023 में कैसे पूरा हुआ…. किसने राम भक्तों के सपनों को इतनी जल्दी साकार किया….. किसने अमित शाह, मोदी और योगी के सपने को इतनी जल्दी साकार कर दिया

प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान पर राम का भव्य मंदिर देखने का सपना हर एक राम भक्त संजोए बैठा है….. जहां पर राम का जन्म हुआ…..वहां राम खुले में क्यों रहें….. उनके लिए एक भवन बनाया जाना चाहिए…. यह इच्छा हर हिंदू के मन में रही है…. जनता की इसी इच्छा को पूरा करने की बात चुनाव के दौरान अमित शाह ने भी की थी …. शाह ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर को बनाने का वादा रामभक्तों से किया…. उन्होंने ऐलान किया कि 2024 में राम की पूजा भव्य राम मंदिर के भीतर होगी….. प्रधानमंत्री मोदी ने 2020 में राम मंदिर के भवन का शिलान्यास भी किया….. और मंदिर को बनाने का काम तेजी से शुरू हुआ…… औऱ उम्मीद की जा रही है कि यह मंदिर 2024 में पूरी बनकर तैयार हो जाएगी….

आज तक आपने राम मंदिर का बस 3D मॉडल ही देखा होगा… जिससे आपने अंदाजा लगाया होगा कि आखिरकार राम मंदिर का स्वरूप कैसा होगा….. कैसा होगा वह भवन जहां रामलला, मां सीता और लक्ष्मण के साथ विराजमान होंगे….. जहां पर श्रद्धालु उनकी पूजा करेंगे….

आपने 2024 में राम मंदिर को पूरा देखने की उम्मीद की होगी…. लेकिन 2024 से पहले ही राम मंदिर बन कर तैयार हो गया…. बस फ़र्क इतना है कि यह राम मंदिर अयोध्या में नहीं….. अयोध्या से 800 किलोमीटर दूर मुजफ्फरपुर में बनाया गया है…. और यह कारनामा कर दिखाया है मुजफ्फरपुर के तुषार शर्मा ने जो इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर भी हैं….. उन्होंने महज चार महीने में अयोध्या के राम मंदिर का हुबहु मॉडल तैयार कर दिया…. और मजे की बात तो यह है कि इसके लिए उन्होंने सिर्फ़ रद्दी अखबार और फेविकोल का ही इस्तेमाल किया….. इसे बनाने के लिए उन्होंने लगभग 8000 का स्टिक इस्तेमाल किया…..

आप देख सकते हैं कि कैसे तुषार रद्दी अखबारों को स्टिक का रूप दे रहे हैं…. और राम मंदिर का मॉडल बना रहे… आपको बता दें तुषार शर्मा बीकॉम फाइनल ईयर के छात्र हैं….. और उन्होंने रद्दी से मॉडल बनाने का काम 12वीं कक्षा से ही शुरू कर दिया था…. उन्हें यह काम करने की प्रेरणा तब मिली, जब देश में पहली बार लॉकडाउन लगा…. जिस समय में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था…. उस मुश्किल घड़ी में तुषार ने घर से ही कुछ नया करने की ठानी…. और आज वो कई इमारतों और अन्य चीजों का मॉडल बना चुके हैं….. उन्होंने लाल किला, केदारनाथ, बद्रीनाथ, और चरखे जैसे कई मॉडल बनाए हैं…… उन्हें इसके लिए देश भर में पहचान मिली और अब वो विश्व में भी भारत का नाम रौशन करना चाहते हैं….

राम मंदिर का रूप देखकर हर कोई हैरान है….. जो भी मंदिर का मॉडल देख रहा तुषार की पीठ थपथपाए बिना नहीं रह पा रहा है… हर कोई यही कह रहा है कि तुषार ने अपना अद्भुत कौशल दिखाया है….

मुजफ्फरपुर के तुषार शर्मा की प्रतिभा को जो भी देख रहा है…. वो इनका कायल हो जा रहा है…. जिस मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी 2024 में पूजा करने वाले हैं….. उसका छोटा रूप अगर वो मुजफ्फरपुर में देखेंगे तो…. ज़रूर ही तुषार की कला की तारीफ़ किए बिना नहीं रूकेंगे…. राम मंदिर का मॉडल देख अमित शाह भी तुषार के मुरीद हो जाएंगे….. और जमकर तालियां बजाएंगे और योगी आदित्यनाथ तो मंदिर के सामने अपना सर झुकाएंगे…. औऱ तुषार शर्मा की सराहना करेंगे।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 487

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *