उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज रांची में रोड शो किया। उनका ये रोड शो करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा था। इस दौरान शाह ने बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के लिए प्रचार किया।
शाह के स्वागत के लिए अलग-अलग मंच बनाए गए थे। रोड शो के दौरान उनपर फूलों की बारिश की गई। लोग छतों से शाह की एक झलक देखने के लिए खड़े थें।
ढोल नगाड़े के साथ महिलाओं की टोली पहुंची हुई थी। सड़क के दोनों ओर भीड़ दिखाई दी। शाह ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। रोड शो के दौरान रांची का मौसम भी सुहाना हो गया, हल्की बूंदाबांदी हुई।
रोड शो राम मंदिर होते हुए पावर चौक, फिर महादेव मंडा की तरफ बढ़ा, फिर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के पास समाप्त हो गया।रोड शो में अबकी बार 400 पार के नारे लग रहे हैं
रोड शो के रास्ते में इस तरह से मंच बनाए गए हैं
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के पास रोड शो खत्म होगा
जय श्री राम के नारे लगे
रोड शो में जय श्री राम के नारे लगे। ढोल नगाड़े के साथ के साथ महिलाओं की टोली पहुंची हुई है। सड़क के दोनों ओर भीड़ दिखाई दे रही है। शाह हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। रांची का मौसम भी सुहाना हो गया है। हल्की बूंदाबांदी हो रही है।
भगवा रंग की गाड़ी से रांची में शाह का रोड शो
रांची में अमित शाह का रोड शो शुरू हो गया है
अमित शाह के स्वागत के लिए रांची तैयार, समर्थकों में उत्साह
रोड शो को लेकर लोगों में दिखा उत्साह
गृह मंत्री अमित शाह के चुटिया में होने जा रहे रोड शो को लेकर लोगों का जुटना शुरू हो गया है। भाजपा की महिला मोर्चा के सदस्य भी पहुंचने लगे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के तहत इंदिरा गांधी चौक में बने मंच से संबोधन के बाद रोड शो शुरू होगा जो डेढ़ किमी लंबा होगा।
जगह-जगह बनाए गए हैं मंच
अमित शाह के रोड शो के रास्ते में दोनों ओर से बैरिकेडिंग की गयी है। साथ ही जगह-जगह मंच बनाए गए हैं।
19 मई को पीएम मोदी झारखंड का दौरा करेंगे
अमित शाह के इस दौरे के बाद 19 मई को झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा है। पीएम जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटशिला में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री अब तक झारखंड में पांच चुनावी सभा के साथ-साथ रांची में रोड शो कर चुके हैं।
पीएम मोदी रांची में कर चुके हैं रोड शो
अमित शाह से पहले 3 मई को पीएम मोदी ने भी रांची में लंबा रोड शो किया था। रोड शो में पीएम को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी थी।














