न्यूज़भारतहेडलाइंस

अमित शाह का अरविंद केजरीवाल पर तंज, बोले- वो प्रचार के लिए जब भी जहां भी जाएंगे, लोगों को शराब घोटाला याद आएगा

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब नीति केस को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल प्रचार के लिए जब भी जहां भी जाएंगे, लोगों को शराब घोटाला याद आएगा। कई लोगों को तो बड़ी बोतल दिखेगी।विपक्ष के संविधान बदलने वाले बयान पर अमित शाह ने एक  इंटरव्यू में कहा- संविधान बदलने का बहुमत हमारे पास 10 साल से है। हमें 400 सीटें चाहिए, क्योंकि देश में राजनीति में स्थिरता लाना चाहते हैं, क्योंकि देश की सीमाओं को सुरक्षित रखना है।हमने 10 सालों में अनुच्छेद 370 को निरस्त किया, तीन तलाक को खत्म किया, राम मंदिर बना, UCC लेकर आए। बहुमत के दुरुपयोग करने का इतिहास हमारी पार्टी का नहीं है। बहुमत का दुरुपयोग इंदिरा गांधी के समय में कांग्रेस ने किया था।

शाह के इंटरव्यू की अहम बातें…

सवाल: क्या भाजपा के पास बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंचने की स्थिति में कोई प्लान बी है?’
अमित शाह: प्लान बी तभी बनाने की जरूरत है जब प्लान ए के सफल होने की 60% से कम संभावना हो। मुझे यकीन है कि प्रधानमंत्री मोदी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे।

सवाल: केजरीवाल ने कहा था अगर आप मुझे वोट देंगे तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा, उनकी जमानत पर आप क्या कहना चाहेंगे?
अमित शाह:अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो इससे बड़ी सुप्रीम कोर्ट की अवमानना नहीं हो सकती। क्या सुप्रीम कोर्ट जीत और हार के आधार पर गुनाह का निर्णय करेगा? मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता; लेकिन जिस तरह से AAP, कुछ मीडिया समूह और ज्यादातर पत्रकार इसको केजरीवाल की जीत मान कर चल रहे हैं। मैं इसे थोड़ा स्पष्ट करना चाहूंगा। यह क्लीन चिट नहीं है।

आरोप पत्र अभी भी सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष है, यदि उन्हें अरविंद केजरीवाल इतना भरोसा था, तो सत्र न्यायालय में अपील करते कि मेरे खिलाफ चार्ज ही गलत है।

सवाल: ओडिशा में CM नवीन पटनायक पर PM मोदी हमले कर रहे हैं। नवीन पटनायक भी पलटवार कर रहे हैं।
अमित शाह: किसी भी नेता द्वारा बयान हालिया स्थिति को देखते हुए किया जाता है। PM ने मौजूदा स्थिति को देखकर ही बयान किया है। मेरा भी मानना है कि वहां सरकार बदलने जा रही है।

सवाल: विपक्ष आर्टिकल 370 पर सवाल उठा रहा है।
शाह: जो लोग अनुच्छेद 370 पर सवाल उठाते हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगा कि वहां मतदान 40% पार कर गया, अनुच्छेद 370 (हटाने) की इससे बड़ी सफलता नहीं हो सकती। शांतिपूर्ण मतदान बताता है कि बदलाव हुआ है।पूरे INDI गठबंधन का चरित्र एक तरह से एक-दूसरे से मिलता है। सारी पार्टियां परिवारवादी हैं, सारी पार्टियां कहती हैं कि धारा 370 वापस लाएंगे। सारी पार्टियां तीन तलाक चाहती हैं। सारी पार्टियां भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई हैं।

सवाल: विपक्ष आरोप लगा रहा है कि PM मोदी और भाजपा उत्तर और दक्षिण भारत का विभाजन कर रही है।
अमित शाह: अगर कोई कहता है कि ये अलग देश है, तो यह बहुत आपत्तिजनक है। इस देश का अब कभी भी विभाजन नहीं हो सकता है। कांग्रेस पार्टी के एक कद्दावर नेता ने उत्तर और दक्षिण भारत को विभाजित करने की बात कही और कांग्रेस पार्टी इससे इनकार नहीं करती।

शाह बोले
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (27 मार्च) को कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर से आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर्स एक्ट (AFSPA) हटाने पर विचार करेंगे। वहां मौजूद जवानों को वापस बुलाने का भी प्लान बनाया जा रहा है। इसके अलावा अमित शाह ने राज्य में सितंबर से पहले विधानसभा चुनाव कराने की भी बात कही है।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *