अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

सुहागरात पर दुल्हन को हुआ पेट दर्द और सुबह गूंजने लगी किलकारियां, थोड़ी ही देर में बन गई मां, क्या बोला दूल्हा.?

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है. अजीमनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव में शादी के महज कुछ घंटे बाद ही दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दे दिया. सुहागरात से पहले ही किलकारियों की गूंज ने हर किसी को चौंका दिया और यह मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया.

शादी के 6 घंटे बाद घर में गूंजी किलकारियां
जानकारी के अनुसार, कुम्हरिया गांव निवासी युवक रिजवान का रिश्ता बहादुरगंज गांव की युवती से तय हुआ था. दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था और परिवारों के बीच बातचीत चल रही थी. कुछ दिनों पहले युवती अजीमनगर थाना क्षेत्र की मुरसैना चौकी भी पहुंची थी और शादी कराने की मांग की थी. इसके बाद पुलिस और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हुआ और शादी तय कर दी गई.

शनिवार शाम दूल्हा कुछ लोगों के साथ बहादुरगंज गांव पहुंचा और परंपरागत तरीके से शादी के बाद दुल्हन को अपने घर ले आया. रात करीब 12 बजे दुल्हन को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने पास की महिला डॉक्टर को बुलाया, जिन्होंने प्राथमिक उपचार किया. रविवार सुबह तड़के घर में नवजात की किलकारियां गूंज उठीं. बाद में पता चला कि दुल्हन ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है.

बच्ची के पिता ने गांव में बांटी मिठाइयां
घटना की खबर फैलते ही गांव में महिलाओं और पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई. दूल्हे ने बच्ची को गोद में लेकर मिठाइयां बांटी और खुशी जाहिर की. देखते ही देखते यह मामला आसपास के गांवों में भी चर्चा का विषय बन गया. अजीमनगर थाना प्रभारी कारण सिंह ने बताया कि मामले की जांच चौकी प्रभारी द्वारा की गई थी. जांच में यह सामने आया कि दोनों के बीच पहले से संबंध थे और युवती गर्भवती थी. फिलहाल दोनों पक्ष साथ रह रहे हैं और किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं.

Related Posts

1 of 807

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *